फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप होने के बाद भी ऐसे खूब कमा रहीं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, आखिरी वाली की है सबसे ज्यादा कमाई

Mon, 09 Jul 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neha dhupia
बॉलीवुड में हर साल नई-नई एक्ट्रेसेज को देखा जाता है। इनमें से कुछ हिट हो जाती हैं तो कुछ फ्लॉप होकर इंडस्ट्री से किनारा कर लेती हैं। वैसे भी एक्ट्रेसेज का करियर बॉलीवुड में छोटा ही माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस फ्लॉप होकर भी अच्छा कमा रही हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

एली एवराम

2 of 6
Elli Avram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस और टीवी प्रजेंटर एली एवराम की जो बॉलीवुड में तीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सबसे पहले उन्हें फिल्म 'मिक्की वायरस' में देखा गया था। उन्होंने कपिल शर्मा संग फिल्म 'किस किससे प्यार करूं' में भी काम किया है।  लेकिन एली का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। आपको बता दें कि बॉलीवुड में काम ना मिलने के बाद भी एली इवेंट में 3 से 5 लाख रुपये आराम से कमा लेती हैं। वहीं, वह एक पर्फोर्म करने के वह 6 से 7 लाख रुपय चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन

गौहर खान

3 of 6
Gauhar Khan
पंजाबी फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस गौहर खान को पॉपुलैरिटी बिग बॉस की विजेता बनने के बाद मिली।  बता दें कि गौहर खान एक इवेंट में 6 लाख और परफोर्म करने के 12 लाख रुपये लेती हैं। 

श्रेया सरन

4 of 6
Shriya Saran
साउथ एक्ट्रेस श्रेया सरन को बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में देखा गया था। फिल्म तो अच्छी चली थी लेकिन श्रेया को कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। हालांकि साउथ की फिल्मों का वह जाना माना चेहरा है। बता दें कि श्रेया अपने एक्टिंग से अलग किसी इवेंट में शामिल होने का 7 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन

नेहा धूपिया

5 of 6
Neha Dhupia
इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा ने हाल ही में एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। फिल्मों में कामयाब ना होने के बाद नेहा ने छोटे परदे पर हाथ आजमाया और वह इसमें कमाल भी कर रही हैं। नेहा किसी इवेंट में जाने का 6 से 8 लाख, शादी में गेस्ट बनकर जाने का 7 से 10 लाख और किसी इवेंट में परफोर्म करने का 12 से 15 लाख रुपये लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह

6 of 6
Chitrangada Singh
आखिर में बात करेंगे खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की। चित्रांगदा को बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा गया है लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें फिल्म 'ये साली जिंदगी' और 'देसी ब्वॉयज' में भी देखा गया था। फिल्म में तो वह कुछ खास नहीं कर सकीं लेकिन वह एक इवेंट में जाने का 15 से 18 लाख, शादी में गेस्ट बनने का 15 लाख और परफोर्म करने का 18 लाख रुपये लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें