फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 फिल्मों के ये डायलॉग जिंदगी में भर देंगे नया जोश, फिर कभी पीछे नहीं खींचेंगे कदम

Wed, 29 Aug 2018 08:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में देखी जाती है जिसमें लव-रोमांस, एक्शन-थ्रिलर, ड्रामा-कॉमेडी और परिवारिक मूवी भी शामिल हैं। इन सबके बीच कुछ फिल्में शिक्षा पर भी आधारित होती हैं तो कुछ जिंदगी में स्फूर्ति भर देने वाली भी। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 फिल्मों के बारे में जिनके ये डायलॉग आपमें नया जोश भर देंगे..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Emraan Hashmi
बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी को ज्यादातर गैंगस्टर और लवस्टोरी टाइप फिल्मों में देखा गया है जिसमें उनकी फिल्म 'जन्नत' काफी हिट हुई थी। बता दें कि फिल्म में उन्होंने एक साधारण व्यक्ति का किरदार प्ले किया था। लेकिन फिल्म के एक डायलॉग की बात करें तो वो जिंदगी में आगे बढ़ने की आशा को जगाता है। 

फिल्म का डायलॉग- 'जो हारता है, वही तो जीतने का मतलब जानता है'
विज्ञापन

3 of 6
sidharth malhotra
साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बड़े परदे पर दस्तक देने वाले तीन स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट आज कई फिल्में कर चुके हैं। लेकिन फिल्म का एक डायलॉग नौजवानों में नई जान फूंकता है। इस डायलॉग को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वरुण धवन को बोला था...

डायलॉग- 'मांगी हुई चीज लौटानी पड़ती है, मैं कमाना चाहता हूं' 

4 of 6
Boman Irani
ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' तो ज्यादातर लोगों ने देखी ही होगी। पूरी फिल्म किसी बड़ी सीख से कम नहीं है। फिल्म को देखने के बाद नौजवानों में जोश आना लाजमी ही है। बता दें कि फिल्म में प्रिंसिपल का किरदार निभाने वाले एक्टर बोमन ईरानी ये डायलॉग बोलते नजर आए थे..

डायलॉग- 'लाइफ इज ए रेस, इफ यू डोन्ट रन फास्ट, यू विल बी लाइक ए ब्रोकन अंडा'
विज्ञापन

5 of 6
3 idiots
वैसे तो फिल्म '3 इडियट्स' में एक से एक सीन और डायलॉग हैं लेकिन जिन डायलॉग के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े उन्हें लोग आज भी याद रखते हैं। बात कर रहे हैं फिल्म के एक और डायलॉग की जिसे सुपरस्टार आमिर खान ने बोला था..

डायलॉग- 'बच्चा काबिल बनो काबिल, कामयाबी तो साली झक मारके पीछे भागेगी'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranbir kapoor
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'ये जवानी है दिवानी की।' फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में थे। फिल्म नौजवानों को काफी पसंद आई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित थी जो अपनी जिंदगी को जीभरकर जीना चाहता था। ऐसे में फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर एक डायलॉग बोलते हैं

डायलॉग- 'मैं उड़ना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं बस रुकना नहीं चाहता'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें