फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामाराव के बेटे हरिकृष्ण के निधन से दु:खी हैं फैंस, महेश बाबू से लेकर नागार्जुन तक ने जताया शोक

Wed, 29 Aug 2018 07:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नंदमूरी हरिकृष्णा
तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामा राव के बेटे और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता नंदमूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। आज सुबह नंदमुरी हरिकृष्णा की कार का तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक्सीडेंट हुआ था। सड़क हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नंदमुरी
इस खबर से न केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि तेलंगाना समेत देश भर में लोग शोक की लहर है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शोक जताते हुए लिखा- लोकप्रिय अभिनेता के रूप में उन्होंने तेलुगू दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सांसद के रूप में वह बहुत मुखर रहे और बातें साफगोई से रखते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ हैं।
 



 
विज्ञापन

3 of 5
नागार्जुन
नंदमुरी हरिकृष्णा के निधन पर एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने कहा, 'मुझे सब निर्थक महसूस हो रहा है, मुझे आपकी याद आएगी अन्ना'। इतना ही नहीं सुपरस्टार महेश बाबू ने भी शोक जताते हुए लिखा- 'हरिकृष्ण गारू के असमय निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार व मेरे भाई जूनियर एनटीआर को इसे सहने की ताकत मिले।'
 


 

4 of 5
नंदमुरी हरिकृष्णा
तेलुगू देशम पार्टी के सांसद अशोक गजपति राजू ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा- हमने पार्टी में साथ काम किया। राज्यमंत्री मंडल और पोलित ब्यूरो में हमने साथ काम किया। राज्य सभा के पूर्व सदस्य निर्भीक और लगनशील थे। हम सब उनकी कमी महसूस करेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदमूरी हरिकृष्णा
बता दें नंदमूरी हरिकृष्णा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जा रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें