फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-ऐश्वर्या से शाहिद-करीना तक, अधूरी रह गई इन सितारों की मोहब्बत

Sat, 21 Sep 2019 02:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान- ऐश्वर्या राय और अक्षय-शिल्पा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स की अक्सर अफेयर की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अक्सर ये खबरें शुरू होती हैं एक साथ फिल्म में काम करने के बाद। कई खबरें फिल्म रिलीज होने के साथ ही खत्म हो जाती हैं तो कई कहानियां लंबी चली जाती हैं। लेकिन इन खबरों की हकीकत क्या होती है इस पर कोई पुष्टि नहीं करता है। इस पैकेज में आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर्स की खबरों ने तो खूब जोर पकड़ा लेकिन किसी न किसी वजह से इनका प्यार शादी की चौखट तक नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

2 of 6
Akshay and shilpa
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक वक्त था जब खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के प्यार की खबरें परवान पर थीं। उस वक्त ऐसा सुनने को मिलने लगा था कि अक्षय और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता थम सा गया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि अक्षय और शिल्पा ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर पुष्टि नहीं की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
salman aishwarya - फोटो : social media
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
90 के दशक में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय के साथ परवान चढ़ा था। लेकिन ये इश्क भी पूरा न हो सका। ऐसा कहा जाता है कि  सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में अत्याधिक दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों के शूट्स तक में पहुंच जाया करते थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं। गौरतलब है कि सलमान- ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की।

4 of 6
karishma kapoor and abhishek bachchan - फोटो : india today
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के दो बड़े परिवार, यानी कपूर और बच्चन रिश्ते में बंधने जा रहे थे। पूरी इंडस्ट्री अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली शादी को लेकर खुश थे। लेकिन तभी अचानक खबरें सामने आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खटास आ गई है और रिश्ता टूट गया है। हालांकि कभी भी इसकी वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि हाल फिलहाल में रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर और शाहिद कपूर
2004 में पहली बार शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म फिदा में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की जोड़ी को हर कोई पसंद करने लगा था। यहां तक कि दोनों को एक साथ कई फिल्में भी मिलने लगीं। लेकिन कहा जाता है कि 2007 में फिल्म जब वी मेट के शूट के दौरान दोनों के बीच खटास आने लगी और धीरे धीरे ये लव स्टोरी भी खत्म हो गई। हालांकि इसकी सही वजह कभी सामने नहीं आई। गौरतलब है कि करीना ने जहां सैफ अली खान से शादी की तो वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत को अपनी पत्नी का दर्जा दिया।

पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे हनुमान, लेनी पड़ी लाइफलाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें