फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में ये 5 फिल्में रहीं सुपरहिट, किसी ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार तो कोई बनीं हाईएस्ट ओपनर

Tue, 17 Apr 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साल 2018 की बॉलीवुड फिल्मों पर नजर डालें तो अभी तक शुरुआत जबरदस्त रही है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक दर्जनों फिल्में रिलीज हुईं और ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं या फिर हिट रहीं। कुछ फिल्मों ने तो उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और कई नए रिकॉर्ड बनाए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
padmaavat
1. पद्मावत (25 जनवरी 2018)
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।पहले यह फिल्म 1 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कुछ लोगों के विरोध के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया जिसके बाद यह 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई। 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइट 570 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 6
Sonu Ke Titu Ki Sweety
2. सोनू के टीटू की स्वीटी (23 फरवरी 2018)
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस नॉन बिग स्टार फिल्म ने ट्रेड एनालिस्ट को अपनी परफॉर्मेंस से चौंका दिया। इस फिल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं था बावजूद एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से यह दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने ट्रेड पंडितों को भी हैरान किया। 30 करोड़ में बनीं इस फिल्म ने 108 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

4 of 6
Film Raid
3. रेड (16 मार्च 2018)
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। यह फिल्म साल 2018 की तीसरे सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर है। इसके अलावा 2018 की टॉप 5 ओपनर्स में भी 'रेड' शामिल है। सोशल ड्रामा और सच्ची घटना पर बेस्ड इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म का बजट 45 करोड़ था जबकि इसने 101 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
Hichki
4. हिचकी (23 मार्च 2018)
करीब 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने वालीं रानी मुखर्जी ने जबरदस्त कमबैक किया। यशराज के बैनर तले बनीं इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने नैना माथुर नाम की एक टीचर का रोल निभाया था।  20 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने करीब 43 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baaghi 2
5. बागी (30 मार्च 2018)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की 'बागी-2' ने 15 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह फिल्म इस साल की सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है और अभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें