सोनम कपूर
1. सोनम से पहले कपूर परिवार की बेटी रीना कपूर की डोली उठी थी। बता दें कि रीना कपूर, एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की इकलौती बहन हैं। रीना कपूर के बाद कई सालों बाद अब कपूर परिवार की दूसरी बेटी सोनम कपूर की शादी की तैयारी हो रही है। रीना कपूर ने बिजनेसमैन और मीडिया पर्सनालिटी संदीप मारवाह से शादी रचाई है। इनके दो बेटे हैं मोहित मारवाह और अक्षय मारवाह। बीते दिसंबर महीने में मोहित मारवाह की शादी दुबई में हुई। मोहित मारवाह बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं।