फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र को धोखा दे रही इन 7 बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती, आज भी ब्यूटी पार्लर में मिल जाएगी इनकी फोटो

Sat, 04 Aug 2018 06:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kajol
बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज का करियर बेहद छोटा माना जाता है। ऐसे में कुछ ही एक्ट्रेस होती हैं जो फिल्मी सफर में लंबी पारी खेल जाती हैं और इनमें से ही कुछ ऐसी एक्ट्र्रेस हैं जो आज भी बॉलीवुड पर अपनी उम्र ढलने के बाद भी राज कर रही हैं... तो आइए जानते हैं इन 7 एक्ट्रेस के बारे में..
विज्ञापन

2 of 8
Raveena Tondon
इस कड़ी में बात करेंगे बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीन टंडन की जो 43 साल की हैं और आज भी अपनी खूबसूरती से लाखों फैन्स के दिलो पर राज कर रही हैं। हालांकि वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने फैन्स से नहीं। 
विज्ञापन

3 of 8
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया हो लेकिन कैमरे की चकाचौंध से दूर होने के बाद भी उन्होंने अपनी खूबसूरती पर कोई लापरवाही नहीं की। बता दें कि इस वक्त वह 43 साल की हैं और सुंदरता में उनका कोई सानी नहीं है। 

4 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय आज भी बॉलीवुड में नजर आ रही हैं। शादी के 11 साल बीत जाने के बाद उन्होंने खुद को बहुत सहजता से रखा है। उनकी उम्र 44 साल है लेकिन उनकी उम्र का उनकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन

5 of 8
मलाइका अरोड़ा खान
बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए बराबर जिम जाती हैं। मलाइका इस वक्त 44 साल की हैं लेकिन उनकी फिगर एक 16 साल की लड़की की फिगर को मात देती है। 
विज्ञापन

6 of 8
karishma kapoor
अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह अकसर सैफ और करीना के साथ नजर आती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती के आगे उनकी 44 साल की उम्र भी पानी भरती है।
विज्ञापन

7 of 8
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित आज भी अपने डांस और खूबसूरती के लिए फिल्म जगत में मशहूर हैं। 51 साल की होने के बाद भी वह डांस रियलिटी शो में आज भी उसी अंदाज में नाचती नजर आती हैं जिस तरह वह 80 और 90 के दशक में नाचा करती थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
kajol
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की चुलबुली और मस्तमौला एक्ट्रेस काजोल की। बता दें कि कल यानि कि 5 अगस्त को काजोल का 44वां जन्मदिन है। लेकिन उनकी खूबसूरती को देखते हुए ये उम्र भी उनके आगे कुछ नहीं लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें