फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं साल 2018 के 5 सबसे बडे़ फ्लॉप शो, सलमान खान की इस पॉपुलर सीरीज को देख रोजाना रो रहे दर्शक

Wed, 26 Dec 2018 06:05 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tv serial
टीवी और बॉलीवुड के लिए साल 2018 कुछ खास नहीं रहा। बॉलीवुड में जहां एक तरफ शादियों का ही क्रेज रहा तो वहीं टीवी इंडस्ट्री में एक भी शो दर्शकों के दिल में नहीं उतरा। वहीं, दर्शकों को सबसे ज्यादा निराश सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रिलयटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन ने किया जो अबतक का सबसे बड़ा फ्लॉप सीजन माना जा रहा है। चलिए ऐसे में बात करते हैं उन 5 टीवी शोज की जो साल 2018 में आए और बड़े फ्लॉप साबित हुए...
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12
सबसे पहले इस कड़ी में बात करेंगे सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन की। ये सीजन 16 सितंबर को शुरु हुआ था जिसके फ्लॉप होने से शो मेकर्स सिर पकड़कर बैठे हुए हैं। उन्हें इंतजार है शो को जल्द से जल्द निपटाने का। बता दें कि इस 30 दिसंबर को शो का फिनाले होना है। 
विज्ञापन

3 of 6
बेलन वाली बहू
बेलन वाली बहू
अब बात करेंगे कलर्स पर ही आने वाले टीवी सीरियल बेलन वाली बहू की। इस सीरियल से एक्ट्रेस क्रिश्टल डिसूजा ने लंबे अरसे बाद टीवी पर वापसी की थी लेकिन शो के फ्लॉप होने से उनके करियर पर फिर बड़ा दांव लग गया। यह एक हॉरर कॉमेडी सीरियल था जो लोगों को शुरुआती दौर में तो पसंद आया लेकिन धीरे-धीरे शो अपनी लोकप्रियता खो बैठा। 

4 of 6
tv serial
दास्तान ए मोहब्बत, सलीम अनारकली
टीवी सीरियल दास्तान ए मोहब्बत, सलीम अनारकली भी कुछ कमाल नहीं कर पा रहा है। टीवी एक्टर शहीर शेख को कलर्स चैनल ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए चुना था लेकिन शो टीआरपी के मामले में सबसे निचले पायदान पर नजर आता है। दर्शकों को इस स्टोरी में कुछ भी खास और रूचिपूर्ण देखने को नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
tv serial
श्रीमान- श्रीमती फिर से
90 के दशक में मशहूर टीवी सीरियल श्रीमान-श्रीमती आज भी दर्शकों के दिल में जगह बनाए हुए है, लेकिन जब इस सीरियल को 'श्रीमान- श्रीमती फिर से' के नाम से दोबारा छोटे परदे पर उतारा गया तो किसी को भी नहीं भाया। सीरियल में ऐसा कुछ भी मसाला नहीं डाला गया जो दर्शकों को स्वाद लगे। ऐसे में दो महीने के अंदर ही मेकर्स को यह शो बंद करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tv serial
तंत्र: विश या अमृत- सितारा
आखिर में बात करेंगे टीवी सीरियल तंत्र: विश या अमृत- सितारा की। 3 दिसंबर 2018 को शुरू हुए इस शो को अभी तक पॉपुलैरिटी नहीं मिली है। काले जादू पर आधारित शो स्टार प्लस पर नजर भी टेलीकास्ट होता है। ऐसे में दर्शकों के लिए ये दोनों ही शो बहुत उबाऊ किस्म के लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें