फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस ने बॉयोपिक के ट्रेलर की सक्सेस पर लगवाया NTR के किरदार का विशाल कटआउट

Wed, 26 Dec 2018 06:01 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ntr boipic
पिछले कुछ दिनों से एनटीआर की बायोपिक चर्चा में है। साउथ के सुपरस्टार और पॉलीटीशियन एनटीआर के जीवन पर यह फिल्म बन रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कृष कर रहे हैं। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है
विज्ञापन

2 of 5
NTR Biopic Film
हैदराबाद में एनटीआर के चाहनेवालों ने फिल्म में उनके किरदार का एक 100 मीटर लंबा कट आउट लगाया है। इसमें पिता के रोल में बालाकृष्ण ओरेंज कलर की पोशाक में नजर आ रहे हैं। हाथ में छड़ी और गले में माला लिए हुए उनका ये लुक काफी आकर्षक लग रहा है। तस्वीर काफी विशाल है और एनटीआर के प्रशंसकों के चहरे पर मुस्कुराहट ला देने के लिए काफी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
NTR
ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर बहुत ही दमदार है। कैसे एक आम आदमी सुपरस्टार और फिर साउथ का भगवान बन जाता है। फिल्म में बालकृष्ण के अलावा बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबती भी एक मुख्य रोल में हैं। राणा फिल्म में आंध्रप्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू का रोल प्ले करते दिखेंगे।

 

4 of 5
ntr
इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। एनटीआर ने दिवगंत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी लगभग 14 फिल्मों में साथ काम किया था, जिसमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही है। वहीं ट्रेलर में आपको विद्या बालन की भी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में वह मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी के किरदार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indramuni and ntr rama rao
आपको बता दें कि एनटीआर, आंध्र प्रदेश के 7 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और राजनीति में आने से पहले एनटी रामाराव अभिनेता थे। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साथ ही वह व्यक्तिगत तौर पर भी राष्ट्रपति पुरस्कार जीत चुके हैं। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 7 फरवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें