माणिक ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिल्ला भी हुआ फेमस
फिल्म में एक और इंसान ऐसा था जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। वो थे माणिक। माणिक उस समय फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा तो थे, लेकिन वे इस फिल्म के बाद असली नाम की बजाय 'बिल्ला' नाम से पॉपुलर हुए। दरअसल, माणिक ने डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में बिल्ला नाम का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने इतना पसंद किया कि यह नाम ही माणिक की पहचान ही बन गया। 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्रि, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, शक्ति कपूर और मदन पुरी का भी अहम रोल था।