करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करण जौहर के पूरे घर को भी बीएमसी ने सैनिटाइज करवाया, इसके साथ ही उनके पूरे परिवार का कोविड टेस्ट भी किया गया। करण जौहर उन रिपोर्ट्स को लेकर खासा नाराज हो गए जिनमें कहा गया कि उनके घर की गई पार्टी के बाद अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर, कहा कि मेरी रिक्वेस्ट है, बिना तथ्यों के ऐसी रिपोर्ट्स न छापे।