श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को रिलीज हुए आज 36 साल हो गए हैं। 8 जुलाई 1983 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को बालनाथन बेंजामिन महेंद्र ने डायरेक्ट किया था। तीन फिल्म फेयर जीतने वाली ये फिल्म श्रीदेवी और कमल हासन के करियर में मील का पत्थर कही जाती है। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सदमा के बाद से श्रीदेवी को लोग पहचानने लगे थे।