फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर सलमान खान ने किया नई फिल्म का एलान, वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया

Fri, 26 Aug 2022 07:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। 26 अगस्त 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर के शुरुआत करने वाले सलमान खान को आज बॉलीवुड का सुल्तान कहा जाता है। आज उन्होंने इस खास दिन पर अपने फैंस को भी तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इतने साल के सफर के लिए फैंस को शुक्रिया कहा और साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म के 'किसी का भाई किसी की जान' की भी घोषणा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लुक में नजर आ रहे हैं। ये सलमान खान के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। लंबे बालों में सलमान खान का लुक देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए है। वीडियो में पहले वह अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं, उसके बाद उनका लुक सामने आता है। उन्होंने लिखा कि 34 साल पहले अब था और 34 साल बाद भी अब है। मेरी यात्रा यही से शुरू हुई, जो अब और यहां दो शब्दों से बनी है। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैंस भी सलमान खान के इंडस्ट्री में 34 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर फैंस ने #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड कर उनके इस खास दिन का जश्न मनाया है। वहीं फैंस उनके लुक भी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्म्स की ओर से भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान की सभी फिल्मों की झलक दिखाई गई है। 


 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कुछ दिन पहले भी लेह लद्दाख से अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लंबे बालों में नजर आ रहे थे। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' था, जिसे बदलकर 'किसी का भाई किसी की जान' कर दिया गया है। वहीं, 'किसी का भाई किसी की जान' के से सलमान खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखते ही बनाता है और वह बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें