भोजपुरी अभिनेत्रियां पूरे भारत में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा। मोनालिसा स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जिसकी वजह है इसपर वह तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। मोनालिसा फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेत्री के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं।