30 years of Karan Arjun: राकेश रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन से यह सब शुरू हुआ, जो सलमान खान और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन साझेदारी के 30 साल पूरे होने का प्रतीक है।
विज्ञापन
1 of 5
करण-अर्जुन की रिलीज को पूरे हुए 30 साल
- फोटो : सोशल मीडिया
13 जनवरी 1995 को राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी। आज इसकी रिलीज को पूरे 30 साल हो गए हैं। रिलीज के 30 सालों बाद भी यह फिल्म प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी ने दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
2 of 5
इस फिल्म में पहली बार नजर आई थी शाहरुख-सलमान की जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन दशक पहले दो सुपरस्टारों को एक साथ फिल्म करण-अर्जुन में पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ देखा था। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आई थी। राकेश रोशन की फिल्म करण-अर्जुन को आज रिलीज हुए पूरे 30 साल हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म में राखी गुलजार ने निभाया था सलमान-शाहरुख की मां का किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
करण-अर्जुन ने रिलीज के बाद से 10 महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। फिल्म में शाहरुख और काजोल पर्दे पर वापस आए और उसी साल दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी रिलीज हुई, जिसके बाद से ही काजोल-शाहरुख की ऑनस्क्रीन जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई।
4 of 5
फिल्म में नजर आई थी पुनर्जन्म की कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
करण-अर्जुन में सलमान और एसआरके के अलावा राखी गुलजार, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, जबकि जॉनी लीवर, अर्जुन, जैक गौड़, रंजीत और आसिफ शेख सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान का पुनर्जन्म दिखाया गया है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने भी प्रशंसकों को बेहद पसंद आए।
13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी करण अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश रोशन ने पहले करण-अर्जुन में शाहरुख खान और अजय देवगन को फिल्म की मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना था, लेकिन फिल्म में अजय देवगन और शाहरुख खान दोनों अलग-अलग किरदार निभाना चाहते थे। देवगन अर्जुन की भूमिका निभाना चाहते थे, जबकि खान करण की भूमिका निभाना चाहते थे। रोशन इसके लिए सहमत नहीं हुए। राकेश की अजय के बाद अगली पसंद सलमान और आमिर खान की जोड़ी को लेना चाहते थे, लेकिन बात कुछ बनी नहीं। यही वजह है कि आखिर में सलमान खान और शाहरुख खान को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ ला खड़ा किया। करण अर्जुन ZEE5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।