फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 Years of Kajol: इंडस्ट्री में काजोल ने पूरी की तीन दशक की पारी, बोलीं- गिनती अभी जारी है...

Sun, 31 Jul 2022 12:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में तीस साल का सफर पूरा कर लिया है। अपने करीब तीन दशक के करियर में काजोल ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। बता दें कि काजोल की बॉलीवुड में बोहनी फिल्म 'बेखुदी' से हुई। यह फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी। इसके बाद से काजोल ने कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें 'बाजीगर', 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'गुप्त', 'प्यार तो होना ही था', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'फना', 'ताना जी' जैसी यादगार फिल्में भी शामिल हैं। बॉलीवुड में शानदार 30 साल पूरे होने के मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का आभार जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : instagram/kajol
साझा किया वीडियो
काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। इसमें उनकी तीस साल के सफर की चुनिंदा फिल्मों को संजोया गया है। बता दें कि इस वीडियो में उनकी फिल्मों- 'बेखुदी', 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'गुप्त', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्यार तो होना ही था', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'फना', 'माय ने इज खान', 'हैलिकॉप्टर इला' और  'त्रिभंग' की झलक है।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
लिखा थैंक्स नोट
काजोल ने वीडियो के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कल किसी ने पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं? वास्तव में इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि उन सभी के प्रति गहरी कृतज्ञता की भावना है, जिन्होंने बिना किसी शर्त के मुझ पर बेशुमार प्यार लुटाया है! 30 साल पूरे होने पर चीयर्स, गिनती अभी जारी है....!!'

4 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दी बधाई
काजोल के इस पोस्ट पर फैंस ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। फैंस उन्हें 'क्वीन' कह रहे हैं। एक यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, 'बहुत बधाई! अभी हम तीस साल और आपको सपोर्ट करने के लिए यहां मौजूद हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मेरी फेवरेट है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप लीजेंड हैं। मैं खुश हूं कि आप एक बार फिर अपने करियर को लेकर गंभीर हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने दी बधाई
काजोल के इस 30 साल के सफर पर उनके पति और अभिनेता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके उन्हें बधाई दी है। अजय देवगन ने फिल्म 'तानाजी' से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह और काजोल नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सिनेमा में तीन दशक! तुमने कमाल का काम किया है। सच कहूं तो सिर्फ अभी शुरुआत है। अभी लंबा सफर तय करना बाकी है, कई फिल्में और यादें बाकी हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें