करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीत दिनों, बॉक्स ऑफिस पर बड़े सितारों की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं, जिसमें 'बच्चन पांडे', 'हीरोपंती 2' और 'शमशेरा' शामिल हैं। लेकिन अब करण जौहर ने उम्मीद जताई है कि आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होंगी। उन्होंने कहा कि अब कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमारे पास 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षाबंधन' और 'ब्रह्मास्त्र 'है। फिर, रोहित शेट्टी की फिल्म (सर्कस) है और साल का अंत सलमान खान की फिल्म के साथ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखने के लिए कई फिल्में हैं। हमारे पास लोगों का प्यार है और इसे बनाए रखने के लिए बस अब हमें अच्छा कॉन्टेंट बनाना है।