हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सपना चौधरी का कहना है कि यह पुरानी तस्वीरें हैं और मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। यहां तक कि सपना चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राब बब्बर से भी कोई मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अफवाह कहां से उड़ी। वहीं नरेंद्र राठी से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने सपना को झूठा बताया है। तो चलिए हम आपको सपना चौधरी की कांग्रेस पार्टी के साथ की वह तस्वीरें दिखाते हैं जिसने इन अफवाहों को जोर दिया।