प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार यह कपल मियामी हॉलीडे एन्जॉय करने गए हैं। जहां से इन दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।