बॉलीवुड के 'बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान ने 28 साल पहले आज ही के दिन डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। सेकेंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने सभी को अपना 'दीवाना' बना दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसका फायदा भी उन्हें मिला। शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की मुख्य भूमिका थी।