फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Saeed: 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज को हुए 26 साल, सना सईद पोस्ट कर बोलीं- 'मैं खुद को लकी मानती हूं'

Thu, 17 Oct 2024 12:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की छोटी अंजली अपने आप को फिल्म का हिस्सा होने पर लकी मानती हैं। फिल्म की रिलीज को 26 साल होने पर अंजली का किरदार निभाने वाली सना सईद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanaofficial
अभिनेत्री सना सईद ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के 26 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी खुशी का इजहार किया है। शाहरुख खान के साथ अपने अंजलि के किरदार की फोटो साझा कर सना सईद ने फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी भी जताई है। साथ ही फिल्म में काम के दौरान मिले अनुभव को लेकर भी सना ने बात की। उन्होंने बताया कि सपने कैसे पूरे होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanaofficial
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
सना सईद ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, काजोल, अनुपम खेर, सलमान खान के साथ ली गई तस्वीरें साझा की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanaofficial
खुद को लकी मानती हैं सना
सना ने लिखा, हर साल मुझे इस खूबसूरत याद से जुड़ी एक रिमाइंडर मिलता है। मैं इससे अपने आपको बहुत ही लकी मानती हूं। मैं इस अवसर और फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस करती हूं। यह मेरे लिए काम का बहुत ही अच्छा मौका था। मैं दिल से उन सभी को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस दौरान मेरी मदद की।

Madhu Chopra: 'जिनके पास प्रतिभा होती है, वह नेपोटिज्म की बात नहीं करते', 'देसी गर्ल' की मां का बड़ा बयान

4 of 5
सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanaofficial
सभी कलाकारों को किया धन्यवाद
सना ने लिखा, मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने इतने समय में मुझे प्यार दिया। करण जौहर आपको सबसे बड़ा धन्यवाद, जो लड़की सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, जॉनी लीवर, अनुपम खेर, फराह खान के साथ काम करने का सपना ही देख सकती है।

Shah Rukh Khan King: किंग में शाहरुख खान के किरदार से उठा पर्दा? कैमियो नहीं बल्कि पूरी फिल्म में....

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
सना की पोस्ट को दिया प्रशंसकों ने प्यार
इस पोस्ट को प्रशंसकों ने भी बहुत सराहा है। सना को प्रशंसकों ने कहा, 'मेरी पसंदीदा फिल्म, शानदार फिल्म'। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'मुझे याद है मैंने कॉलेज के समय पर यह फिल्म देखी थी। बहुत ही खूबसूरत याद...आप इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मैं बहुत लंबे समय से आपको अंजली के किरदार के लिए ही याद करती हूं'।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें