DDLJ
- फोटो : File Photo
डीडीएलजे के 25 साल पूरे करने पर इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान और काजोल ने अमेरिका से प्रकाशित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘मैरी क्लेयर’ के साथ खास बातचीत की है। पत्रिका ने इस फिल्म को ‘बॉलीवुड की बेस्ट लव स्टोरी’ करार दिया है। ‘मैरी क्लेयर’ से हुई बातचीत में शाहरुख ने कहा, “राज और सिमरन के लिए ऑन-स्क्रीन जो चीज काम कर गई, वह थी बुनियादी तौर पर काजोल और मेरी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती। यह दोस्ती इतनी सहज थी कि कैमरे के सामने ऐसे भी क्षण आए, जब लगा ही नहीं कि हम दोनों जरा भी एक्टिंग कर रहे हैं। हमने फिल्म का कोई भी दृश्य योजना बनाकर नहीं किया, हमने सिर्फ प्रवाह में बहने दिया। अगर हमें कोई चीज पसंद नहीं आती थी, तो हम बिना किसी औपचारिकता के बस एक-दूसरे पर जोर-जोर से बरस पड़ते थे।”