फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और ड्रग्स केस में पहली बार आया रिया चक्रवर्ती की मां का बयान, कहा- इन चीजों से मेरी बेटी कैसे उभरेगी?

Thu, 08 Oct 2020 02:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ड्रग्स केस में नाम आने के बाद न्यायिक हिरासत में करीब एक महीने का समय बिताने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) बुधवार को जमानत पर रिहा हो गई हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि रिया चक्रवर्ती किसी भी ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जेल में रखना उचित नहीं है। अब इस मामले में पहली बार रिया चक्रवर्ती की मां संध्या चक्रवर्ती ने बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिया की मां ने एक इंटरव्यू में कहा- 'जिन चीजों से वो निकली है, अब वो उन सबसे कैसे उभरेगी? लेकिन वो एक फाइटर है, उसे मजबूत रहना होगा। मुझे उसकी थैरेपी करवानी पड़ेगी ताकी वो इस ट्रॉमा से बाहर निकल सके और जिंदगी को दोबारा जी सके। क्योंकि ये कानूनी लड़ाई लंबी चलने वाली है।'
विज्ञापन

3 of 5
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
रिया की मां ने कहा- 'इस बात का सुकून है कि वो जेल से बाहर आ गई है,  मेरा बेटा अभी भी जेल में है, मैं ये सोचकर परेशान होती हूं कि कल का दिन हमारे लिए क्या लाएगा?। मेरे पति आखिरी बार ईडी ऑफिस जाने के लिए बाहर निकले थे, जब वो वहां से वापस आ रहे थे तो उनका पीछा किया गया। अब जब भी दरवाजे की घंटी बजती है तो डर लगता है कि कौन होगा, सीबीआई या रिपोर्टर?'

4 of 5
भाई के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वह आगे कहती हैं, 'हमने घर के बाहर सीसीटीवी लगवाया है, ताकी बाहर कौन आया है हमें ये पता चल सके। इतने दिन मैं ठीक से सो नहीं पाई , न ही ठीक से खा पाई।  मेरा पूरा परिवार तबाह हो गया है। कई बार तो मुझे आत्महत्या करने का ख्याल भी आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
करीब एक महीने से भायखला जेल मे बंद रिया को बुधवार की शाम को जेल से छोड़ा गया। उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री को सशर्त जमानत दी है। रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही मुंबई से बाहर जाने के लिए उन्हें मंजूरी भी लेनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें