फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 Yrs Of Sarfarosh: खूब जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे फिल्म ‘सरफरोश’ के सारे सितारे, इस दिन होगी खास स्क्रीनिंग

Wed, 08 May 2024 05:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मेथड एक्टिंग की पहली झलक अभिनेता आमिर खान ने अपनी साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरफरोश’ में दिखाई थी, जब वह फिल्म की शूटिंग के लिए सोने से पहले दाढ़ी बनाते और फिर अगले दिन हल्की हल्की सी उगी दाढ़ी के साथ दिन भर शूटिंग करते। एसीपी के किरदार के लिए धरा ये रूप दर्शकों को भा गया और आमिर ने वहीं से किरदारों के हिसाब से अपना गेटअप बदलना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
30 अप्रैल 1999 को रिलीज हुई फिल्म ‘सरफरोश’ की कहानी घर में छुपे हुए गद्दारों की कहानी है और इसमें नसीरुद्दीन शाह ने एक गजल गायक के रूप में आतंक का राग अलापने वाले पाकिस्तानी का किरदार किया था। आमिर खान को लेकर ये फिल्म बनाने वाले जॉन मैथ्यू मथान इसके पहले विज्ञापन फिल्में बनाते रहे और इसी फिल्म से उनकी फिल्म निर्देशक के रूप में पारी शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 5
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
जानकारी के मुताबिक आमिर अपनी इस खास फिल्मी का रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने की जुगत में पिछले कई दिनों से लहे रहे हैं। अब तय पाया गया है कि इस फिल्म के सारे सितारे शुक्रवार 10 मई को मुंबई में जुहू स्थित पीवीआर में जुटेंगे और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताए गए दिनों की यादें फिर से ताजा करेंगे। फिल्म में अभिनेता मुकेश ऋषि ने एक बहुत ही शानदार सकारात्मक किरदार निभाया था और इस किरदार की गिनती उनके सबसे दमदार किरदारों में भी होती है।

4 of 5
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म ‘सरफरोश’ की इस खास स्क्रीनिंग में आमिर खान तो खैर बतौर इसके आयोजक उपस्थित रहेंगे ही, हाल ही में जी5 की वेब सीरीज ‘ब्रोकेन न्यूज’ के दूसरे सीजन में दिखीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी इसका हिस्सा होंगी। सोनाली बेंद्रे फिल्म ‘सरफरोश’ में आमिर की हीरोइन थीं और दोनों पर फिल्माया गया गाना ‘इस दीवाने लड़के को कोई समझाए..’ सुपरहिट गाना रहा था। इस गाने के बीच बीच में आमिर खान ने शायरी भी गुनगुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफरोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
10 मई को होने वाली इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म ‘सरफरोश’ के सितारों और तकनीशियनों को खास तौर से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान फिल्म के निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान, संगीतकार ललित पंडित, मुकेश ऋषि, नसीरुद्दीन शाह, मकरंद देशपांडे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजेश जोशी, स्मिता जयकर, मनोज जोशी, उपासना सिंह, सुरेखा सीकरी, अखिलेंद्र मिश्रा और आकाश खुराना आदि खास तौर से मौजूद रहेंगे।
Bhupendra Jogi: ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’, वायरल रील वाले शख्स पर हुआ चाकू से हमला, लगे 40 टांके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें