फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KAJOL EXCLUSIVE: ‘इश्क’ के 25 साल पूरे होने पर बोलीं काजोल, ‘इतनी शूटिंग की कि तीन चार पिक्चरें बन जातीं...’

विज्ञापन
1 of 8
फिल्म 'इश्क' को पूरे हुए 25 वर्ष - फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार ने अपने करियर की पहली तीन फिल्में ‘दिल’, ‘बेटा’ और ‘राजा’ उन दिनों की नंबर वन हीरोइन माधुरी दीक्षित के साथ बनाईं। बिना माधुरी दीक्षित के इंद्र कुमार की जो पहली फिल्म रही वह थी ‘इश्क’ जिसकी रिलीज के 25 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म ‘इश्क’ को लेकर वैसे तो तमाम किस्से हिंदी सिनेमा के शौकीनों को पहले ही पता होंगे जैसे कि पहले फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी एक अहम किरदार होना था या कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान और जूही चावला के बीच ऐसा पंगा हुआ कि फिर दोनों ने कभी साथ काम ही नहीं किया। और, ये भी कि यही वह फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान इसके हीरो अजय देवगन और हीरोइन काजोल के बीच असली वाला इश्क भी हो गया। लेकिन, हाल ही में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के सिलसिले में मिली काजोल ने फिल्म ‘इश्क’ को लेकर एक ऐसा राज भी खोला जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
इश्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय और काजोल के इश्क का आगाज
फिल्म ‘इश्क’ वह पहली फिल्म है जिसमें निर्देशक इंद्र कुमार ने उस समय एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हो चुके अजय देवगन से पहली बार कॉमेडी कराई थी। इंद्र कुमार को पूरा भरोसा था कि अजय देवगन ही इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। आमिर खान और जूही चावला तब तक ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से एक कामयाब जोड़ी के रूप में हिंदी सिनेमा में स्थापित हो चुके थे, लेकिन अजय देवगन और काजोल की जोड़ी का करिश्मा अभी परदे पर चमकना बाकी था। ये भी दिलचस्प बात है कि एक शरारत के दौरान जूही चावला के हाथ पर थूक देने के चलते इस फिल्म के बाद जूही ने कभी फिर आमिर के साथ काम नहीं किया, वहीं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय और काजोल का रिश्ता ऐसा मजबूत हुआ कि दोनों बाद में पति पत्नी बन गए।
विज्ञापन

3 of 8
इश्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार साल में 400 दिन की शूटिंग
काजोल से फिल्म ‘इश्क’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर बात हुई तो वह फिल्म का नाम सुनते ही चहक उठीं। अपनी बेहतरीन फिल्मों में शुमार इस फिल्म के 25 साल पूरे होने की जानकारी भर से उनका चेहरा दमक गया। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘इश्क’ के दौरान हमने बहुत अच्छा समय साथ में गुजारा। आपको शायद यकीन न हो लेकिन हमने करीब 400 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की। मतलब कि इतनी शूटिंग हुई कि इस फिल्म के साथ दो तीन पिक्चरें और भी बन सकती थीं और बन भी गई थीं, लेकिन एडीटिंग टेबल पर उन्हें इस फिल्म से अलग करना पड़ा। मैं सच बता रही हूं कि हमने फिल्म ‘इश्क’ की 400 दिन तक शूटिंग की थी।’

4 of 8
जूही चावला-काजोल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लंबे समय तक शूटिंग चलने का रिकॉर्ड
हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक फिल्में बनते रहने के रिकॉर्ड पहले बनते रहे हैं लेकिन किसी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लेकर इसके पूरे होने तक चार साल लगने का फिल्म ‘इश्क’ बीते तीन दशकों में अपनी तरह का अनोखा मामला है। काजोल कहती हैं, ‘फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग का अनुभव बहुत ही अलग रहा है। कोई चार साल तक हमने इसकी शूटिंग। शूटिंग ऐसी थी कि बस चलती गई, चलती गई, फिल्म थी कि बस बनती गई बनती गई। लेकिन सौभाग्य ये रहा कि आखिरकार एक अच्छी फिल्म बनी और लोगों को पसंद भी आई।’
विज्ञापन

5 of 8
अजय देवगन-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पति अजय देवगन को दी बधाई
फिल्म ‘इश्क’ में काजोल के रील लाइफ हीरो रहे अजय देवगन बाद में उनके रियल लाइफ हीरो यानी कि पति भी बने। अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 2’ हिट हो चुकी है। अपने पति को बधाई देते हुए काजोल कहती हैं, ‘मैं उन्हें इस बात की बधाई देना चाहती हूं कि ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही। सिनेमा एक सामूहिक मनोरंजन का माध्यम है और लोग दोस्तों परिवारों के साथ ये फिल्म देखने आ रहे हैं, ये हिंदी सिनेमा के लिए एक शुभ संकेत है।’
विज्ञापन

6 of 8
इश्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इश्क’ से पहले ही हो चुकी थी मुलाकात
बात फिल्म ‘इश्क’ के सेट पर अजय देगवन के पहली मुलाकात की चली तो काजोल बताती हैं, ‘नहीं, हम फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग से पहले ही मिल चुके थे। हां, ये जरूर है कि इस फिल्म की शूटिंग चार साल तक चलती रही जिसने हमारे रिश्ते को और मजबूत किया और हमारी दोस्ती गाढ़ी होती गई।’ काजोल और अजय देवगन ने इस फिल्म के बाद तमाम और फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन, आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ये अजय देवगन और आमिर खान के साथ साथ काजोल और जूही चावला की एक साथ की हुई इकलौती फिल्म है।
विज्ञापन

7 of 8
अजय देवगन-जूही चावला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलाकारों के आने जाने की लंबी कहानी
निर्देशक इंद्र कुमार के लिए फिल्म ‘इश्क’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसके वह खुद निर्माता नहीं थे। फिल्म की योजना उन्होंने इसकी रिलीज से कोई छह साल पहले 1991 में बनाई थी और तब इसमें वह आमिर खान और पूजा भट्ट को साइन कर चुके थे। दोनों के बीच की अनबन के चलते बात आगे नहीं बढ़ी। फिल्म निर्माता बोनी कपूर को इसका पता चला तो उन्होंने फिल्म के लिए संजय कपूर और विवेक मुश्रान को साइन करा दिया। पर, इंद्र कुमार को लगा कि ये हीरो उनकी कहानी के हिसाब से फिट नहीं हैं तो इंद्र कुमार ने इसी दौरान संजय कपूर और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म ‘राजा’ बना डाली।
विज्ञापन

8 of 8
आमिर खान-जूही चावला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन से इंद्र कुमार की अनबन
ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ बच्चन खुद भी फिल्म निर्माता बन चुके थे। बताते हैं कि तब उनकी कंपनी एबीसीएल ने निर्देशक इंद्र कुमार को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन फिल्म की कहानी और इसके ट्रीटमेंट को लेकर इंद्र कुमार की अमिताभ बच्चन से पटी नहीं और अमिताभ बच्चन ने फिल्म बंद कर दी। इसके बाद इंद्र कुमार ने अपनी फिल्म ‘इश्क’ से इंटरवल के बाद परदे पर आने वाला वह किरदार ही हटा दिया जिसे अमिताभ बच्चन करने वाले थे। अमिताभ बच्चन पर फिल्म मे जो गाना सुदेश भोसले की आवाज फिल्माया जाना प्रस्तावित था, उसे बाद में इंद्र कुमार ने जॉनी लीवर को लेकर शूट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें