फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: अजय देवगन ने सलमान और ऐश्वर्या के साथ साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

Fri, 18 Jun 2021 04:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन द्वारा साझा की गईं तस्वीरें - फोटो : Instagram
संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। 18 जून 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पर्दे पर अलग ही जादू बिखेरा था। सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn), और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की यह फिल्म ना सिर्फ अपनी कहानी और डायरेक्शन के लिए पसंद की गई, बल्कि आज भी इसके गाने फैंस को दीवाना बना देते हैं। इसी बीच अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खास दिन को याद करते हुए कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। अजय द्वारा शेयर की गईं यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संजय लीला भंसाली ने भी यूं बयां की खुशी 
फिल्म के 22 साल पूरे हो जाने के मौके पर भंसाली प्रोडक्शंस' ने भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमने तब भावनाओं की एक श्रृंखला का अनुभव किया था और हम आज भी वैसा ही अनुभव कर रहे हैं। ️हम वनराज (अजय), नंदिनी (ऐश्वर्या) और समीर (सलमान) के प्यार की गवाही के 22 साल का जश्न मना रहे हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : Instagram
अजय ने अपनी पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह संजय भंसाली के साथ दिख रहे हैं। दूसरी में सलमान के साथ और तीसरी फोटो में ऐश्वर्या राय संग नजर आ रहे हैं। तीनों ही तस्वीरें काफी खूबसूरत और मजेदार हैं। इसके साथ-साथ अजय ने अपनी इस खुशी को बयां करते हुए एक खुशनुमा कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया
अजय तस्वीरों के साथ लिखते हैं, 'हम दिल दे चुके सनम को 22 साल हो गए हैं। सलमान, संजय, ऐश और मैं यह जानते थे कि हम एक सुपर सेंसिटिव फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, हमने तब यह नहीं सोचा था कि हम इतिहास रच रहे हैं। मैं काफी विनम्र महसूस कर रहा हूं।'
 

4 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
बता दें, भंसाली की यह फिल्म  गुजराती लेखक के नाटक ‘शेतल ने काठे’ पर आधारित थी। फिल्म की खास बात यह भी थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उस दौर में 51.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि फिल्म का बजट 16 करोड़ रुपये ही था। इसके अलावा 'हम दिल दे चुके सनम' ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली और अजय देवगन 22 साल बाद एक बार फिर साथ आए हैं। अजय जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका में नजर आएंगी। गंगूबाई 60 के दशक में कम उम्र में वेश्यावृत्ति करने के बाद मुंबई की एक प्रभावशाली महिला बन गई थीं। इसी कहानी पर आधारित यह फिल्म बनाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें