फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने हाथ पर बनवाया पति अली फजल के नाम का टैटू, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

Fri, 21 Oct 2022 12:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋचा चड्ढा और अली फजल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री के हाथ पर बने टैटू ने सबका ध्यान खींच लिया। ऋचा ने अपने पति के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। 
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री हैं, जो अपने बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से ऋचा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई हुई हैं। ऋचा अपने लविंग बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने साल 2020 में कानूनी रूप से शादी कर ली थी लेकिन 4 अक्तूबर को दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ लखनऊ में शादी की। ऋचा और अली की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब ऋचा की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री के हाथ पर बने टैटू ने सबका ध्यान खींच लिया। 

विज्ञापन

दरअसल, ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो अभिनेत्री के अलग-अलग फंक्शन की हैं। पहली फोटो में ऋचा अपने पति अली के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी है, जिससे साफ है कि एक-दूसरे का साथ पाकर दोनों बहुत खुश हैं। दूसरी तस्वीर में ऋचा मेहंदी लगे हाथों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। तीसरी तस्वीर सिर्फ हाथ की है। इन तस्वीरों में ऋचा के हाथ पर टैटू नजर आ रहा है, जो अली के नाम का है।

बता दें कि ऋचा अपनी कलाई पर अपने माता-पिता के नाम का टैटू भी बनवा चुकी हैं और अब अभिनेत्री ने शादी के समय अपने पति अली का नाम लिखवाया है। इसके जरिए ऋचा ने अली के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शादी के बाद जब ऋचा और अली की तस्वीरें सामने आई थीं तब लोगों ने कपल को ट्रोल भी किया था। कई लोगों ने ऋचा को बुर्का पहनने की सलाह दी थी। एक ट्रोल ने कहा था, 'बुर्का-हिजाब मुबारक हो ऋचा चड्ढा'। वहीं दूसरे ने कहा था, 'क्या इसे लव जिहाद नहीं कहेंगे, या फिर साजिश'। एक अन्य यूजर ने मिर्जापुर वेब सीरीज का डायलॉग लिखा था, 'क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ...ऋचा चड्ढा को मोमीन बना के कर लिये लव जिहाद मियां अली फजल'। हालांकि, कपल लोगों को बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें