फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devdas: 12 करोड़ में बना चंद्रमुखी का कोठा, पारो के लिए आईं 600 साड़ियां, बजट इतना कि जेल पहुंच गया था निर्माता

Tue, 12 Jul 2022 02:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें आइकॉनिक कहा गया है। यानी शायद ही कोई निर्माता उन फिल्मों का रीमेक फैंस के बीच पेश कर पाएगा। ऐसी ही एक आइकॉनिक फिल्म 'देवदास' आज से ठीक 20 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की तिगड़ी ने अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस फिल्म में सिर्फ इन कलाकारों की एक्टिंग ही नहीं थी बल्कि भव्य सेट और कलाकारों के कॉस्ट्यूम तक ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। आज यानी 12 जुलाई को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 20 साल हो गए हैं। इस मौके पर हम आपको फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें सेट पर पानी की तरह पैसा बहाने से लेकर निर्माता का जेल जाना तक शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 7
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
उन दिनों की सबसे महंगी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'देवदास' बांग्ला के उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है, जिसमें संजय लीला भंसाली ने अपने अनुभव को जोड़ते हुए पानी की तरह पैसा बहाया था। इसी वजह से 'देवदास' का बजट 50 करोड़ तक जा पहुंचा था। दावा किया जाता है कि फिल्म की शूटिंग का एक दिन का खर्चा सात लाख रुपये आता था, जो उन दिनों के हिसाब से काफी ज्यादा था। 
विज्ञापन

3 of 7
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर पानी की तरह बहाया गया पैसा
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शूटिंग के लिए छह अलग-अलग सेट तैयार किए गए थे, जिस पर 2500 लाइट्स, 700 लाइट मैन, 42 जेनरेटर और 30 लाख वॉट की पावर सप्लाई लगती थी। आम तौर एक फिल्म की शूटिंग के लिए 2 से 3 जेनरेटर लगते थे। इस फिल्म का हर एक सेट इतना आलीशान था कि देखने वाले की आंखें तक रोशन हो जाती थीं। हैरानी की बात ये है कि फिल्म में चंद्रमुखी (माधुरी दीक्षित) का कोठा 12 करोड़ में तैयार हुआ था वहीं, पारो (ऐश्वर्या राय) का महल तीन करोड़ में बनकर तैयार हुआ था।  

4 of 7
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी के कॉस्ट्यूम पर टिकीं सबकी निगाहें
आज यानी 20 साल बाद भी जब देवदास देखी जाती है तब एक बात हर किसी को महसूस होती है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म में हर एक छोटी बात पर ध्यान दिया है। जिस तरह इस फिल्म का सेट भव्य था उसी तरह स्टार कास्ट की कॉस्ट्यूम भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' में हरे कलर का 30 किलो का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर संदीप घोसला द्वारा बनाया गया था। हालांकि, बाद में इस लहंगे को 16 किलो में तैयार करवाया गया था।  
विज्ञापन

5 of 7
देवदास में ऐश्वर्या के लुक्स - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के लिए लगी साड़ियों की लाइन
इस फिल्म में पारो बनी ऐश्वर्या राय ने भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी। भंसाली फिल्म में ऐश्वर्या को एक दम परफेक्ट लुक देना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या के कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी नीता लुल्ला को दी। नीला लुल्ला ने बेहतरीन साड़ी खरीदने के लिए कोलकाता के कई चक्कर काटे थे। लेकिन संजय लीला भंसाली ने भी ऐश्वर्या के लिए लगभग 600 साड़ियां कोलकाता से मुंबई मंगवा ली थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
पैसा बहाना निर्माता को पड़ा था भारी
अब तक कि जानकारी से इतना तो समझ आ गया है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म को आइकॉनिक बनाने के लिए आंख बंद करके पैसा खर्च किया था। लेकिन फिल्म के इतना ज्यादा बजट ने निर्माता को मुश्किल में खड़ा कर दिया था। फिल्म के निर्माता भारत शाह पर आरोप लगा था कि फिल्म पर अंडरवर्ल्ड की तरफ से पैसा लगाया जा रहा है और इसी वजह से उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। भारत लगभग 16 महीनों तक जेल में रहे थे, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लग गया था। लेकिन जब वह जेल से बाहर आए तो फिल्म पर काम शुरू हुआ और साल 2002 में यह फिल्म सिनेमाघरों में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड
संजय लीला की भंसाली की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 104 करोड़ की बंपर कमाई की। इतना ही नहीं, अगले चार साल तक 'देवदास' की कमाई को कोई भी फिल्म टक्कर नहीं दे पाई। इस फिल्म की झोली में काफी सारे अवॉर्ड्स भी आए। 'देवदास' ने 5 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड से लेकर 16 आईफा अवॉर्ड तक अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें