निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन' को रिलीज हुए हाल ही में 19 साल पूरे हुए हैं। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में संदली सिन्हा ने बतौर एक्ट्रेस सबका दिल जीता था, वहीं प्रियांशु चटर्जी, राकेश बापट और हिमांशु मलिक हीरो के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म जितनी हिट रही उतनी हिट इसकी स्टारकास्ट नहीं हो पाई। इस फिल्म की हीरोइन संदली सिन्हा को आज भी लोग तुम बिन फिल्म से ही जानते हैं। इसके बाद उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई।