फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ का जन्मदिन और सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में पीएम मोदी को पत्र, पांच खबरें

Thu, 16 Jul 2020 07:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में मुकाम हासिल करना आसान नहीं होता। मुश्किलें तब और ज्यादा बढ़ जाती हैं जब आप परदेसी हों। न आपको हिंदी आती हो और न ही बॉलीवुड में आपका कोई गॉडफादर हो। लेकिन इस कहावत को कटरीना कैफ ने बदलकर रख दिया। न सिर्फ उन्होंने बॉलीवुड में नाम और शोहरत कमाई बल्कि टॉप की पोजिशन पर भी उनका कब्जा रहा है।

फ्लॉप फिल्म से डेब्यू के बाद भी कैटरीना बनीं सुपरस्टार, ब्रेकअप के बावजूद सलमान बने हमेशा ढाल

 
विज्ञापन

2 of 5
अमित साध - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों और टीवी के कलाकार अमित साध आजकल इतने लोकप्रिय हो रहे हैं कि वह हाल ही में रिलीज हुए और आगे रिलीज होने वाले लगभग हर प्रोजेक्ट में दिख जा रहे हैं। सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीजों में ही नहीं बल्कि सुर्खियों में भी वह नए नए खुलासों की वजह से रहना सीख गए हैं। देश के मौजूदा हालात कुछ ऐसे हैं कि भीतरी और बाहरी की बहस में देश के ज्यादातर लोग बाहरियों से पूरी हमदर्दी दिखा रहे हैं।

अमित साध ने सुशांत राजपूत की कहानी से जोड़ी अपनी कहानी, सुनाए टीवी जगत में बॉयकॉट के ये किस्से

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन दिनों उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स बताते हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और खतरे की कोई बात नहीं है। अमिताभ उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी वो लगातार अपने फैंस के संपर्क में हैं और हाल में उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक ट्वीट किया।

आधी रात को अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया ये ट्वीट, दोहराई तीन साल पुरानी बात


 

4 of 5
सबा कमर
बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने हाथ आजमाया है। कई पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय सिनेमा ने मौका भी दिया है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री सबा कमर। सबा कमर ने बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया था। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद भी किया गया। अब हाल ही में सबा का एक वीडियो और सामने आया है। जिसमें सबा शादी का महत्व बताते हुए नजर आ रही हैं।

बहू के रूप में नौकरानी मांगने वालों पर भड़कीं 'हिंदी मीडियम' की अभिनेत्री, कहा- 'शादी करो कारोबार नहीं'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, पीएम मोदी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीना हो चुका है। करीब 30 लोगों से पूछताछ सहित अभिनेता की आत्महत्या की पुलिस ने अलग अलग एंगल से जांच भी कर ली है और जल्दी ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या के रूप में ही देखा जा रहा है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ये मानने को ही तैयार नहीं हैं। फैंस ही नहीं बल्कि राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोग और फिल्मी सितारे भी मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर अब राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, सीबीआई जांच की कर रहे हैं मांग


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें