फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 के खिलाफ FIR, नसीरूद्दीन समेत 180 हस्तियों ने पूछा- 'चिट्ठी लिखना राजद्रोह कैसे?'

Thu, 10 Oct 2019 03:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
देश के सांस्कृतिक समुदाय के 180 से अधिक लोगों ने, पीएम मोदी को खत लिखने पर 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले की निंदा की है। इन लोगों में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, सिनेमेटोग्राफर आनंद प्रधान, इतिहासकार रोमिला थापर और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रामचंद्र गुहा - फोटो : Outlook
सात अक्टूबर को लिखे पत्र में इन सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने सवाल पूछा है कि आखिर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखना किस तरह से राजद्रोह हो सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्मकार अपर्णा सेन, अडूर गोपालकृष्णन और इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित 49 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
इन लोगों ने पीएम मोदी का पत्र लिख कर देश में मॉब लिचिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता प्रकट की थी। उन्होंने पूछा कि क्या हमारे सांस्कृतिक समुदाय के इन 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर महज इसलिए की गई है क्योंकि आम समाज के सम्मानित सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने कर्तव्य को निभाया है। 

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि क्या इस काम को राजद्रोह कहा जा सकता है या फिर यह अदालत के दुरुपयोग से लोगों को परेशान करके उन्हें खामोश करने की कोशिश है। इस पर हस्ताक्षरकर्ताओं में लेखक अशोक वाजपेई, जेरी पिंटो, इरा भास्कर, कवि जीत तायल, लेखक शम्सुल इस्लाम जैसे लोगों के नाम भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मणिरत्नम, पीएम नरेन्द्र मोदी और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत तीन अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।  फिल्म निर्माता मणिरत्नम, अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल, अभिनेता सौमित्र चटर्जी और गायक शुभा मुद्गल सहित 49  सेलेब्स पर देशद्रोह के आरोप लगे थे।

पढ़ें: किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं अमिताभ, कटरीना ने दिखाई 'सूर्यवंशी' की वर्दी, पांच खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें