फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ 'द स्काई इज पिंक' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे फरहान, नजर नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा

Thu, 10 Oct 2019 02:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar and Priyanka Chopra - फोटो : twitter
'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) फिल्म को रिलीज होने में महज चंद घंटे ही बचे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जिसे लेकर ना केवल प्रशंसक बल्कि सितारे भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें सिनेमाजगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इस स्क्रीनिंग के दौरान सभी की नजरें फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) पर टिकीं। इस मौके पर फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर के साथ पहुंचे। हालांकि प्रियंका स्क्रीनिंग में मौजूद नहीं थी क्योंकि वह इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar - फोटो : twitter
स्क्रीनिंग में फरहान अख्तर शिबानी डाडेंकर (Shibani Dandekar) के साथ काफी खुश नजर आए। दोनों स्क्रीनिंग में एक साथ पहुंचे और मीडिया को देखते ही पोज भी दिए। फरहान ट्राउजर के साथ टी-शर्ट और कोट में नजर आए जबकि शिबानी जींस के साथ क्रॉप टॉप और लॉग कोट पहने हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Diana , Vidya and Kiran Rao - फोटो : twitter
इन दोनों के अलावा विद्या बालन, किरण रॉव, डायना पेंटी, जावेद अख्तर, आदित्य रॉय कपूर, जाहन्वी कपूर और आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी स्पॉट हुए। 'द स्काई इज पिंक' की स्क्रीनिंग पर विद्या बालन काले रंग की साड़ी में पहुंचीं तो वहीं डायना काले रंग के ट्राउजर के साथ उसी रंग का टॉप और क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थीं। 

4 of 5
Javed Akhtar , Vivek with wife priyanka - फोटो : twitter
इन सितारों के अलावा उर्वशी रौतेला, मोहित रैना, विवेक ओबेरॉय पत्नी प्रियंका के साथ, सुनील ग्रोवर, सलमान खान की बहन अलवीरा, प्रभु देवा, अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा स्पॉट हुए। आपको बता दें, 'द स्काई इज पिंक' प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan, Shonali and Priyanka - फोटो : instagram
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं और जमकर फिल्म का प्रचार किया। यहां तक कि प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे भी किए। प्रियंका ने कपिल शर्मा के शो में कहा था -'शादी के कुछ दिन पहले तक मैं 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त थीं। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी। यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।'

यह भी पढ़ें:- राजामौली की फिल्में रचती हैं इतिहास, 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें