फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी इन 15 बॉलीवुड स्टार्स का रहा अफेयर, 6वें नंबर वाला नाम चौंका देगा

Tue, 15 May 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
Bollywood
बॉलीवुड स्टार्स में प्यार, मोहब्बत और इश्क तो हर फिल्म में देखने को मिल ही जाता है। साथ ही उनमें हुए टकराव के बाद ब्रेकअप भी आम हो गया है। दरअसल, असल जिंदगी में तो एक्ट्रेस अच्छी पत्नी बनी हुई हैं लेकिन फिल्मों में इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जरूर रहे हैं। यानी पति होने के बावजूद किसी दूसरे से रिश्ता रखना। वैसे इस मामले में तो एक्टर्स भी पीछे नहीं रहे हैं। बता देें कि इन 15 स्टार्स की रियल की नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं....
विज्ञापन

रानी मुखर्जी

2 of 15
Rani
इस कडी़ में पहला नाम लेना चाहेंगे यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू रानी मुकर्जी की। आपको याद होगा कि फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं होते हैं। जब रानी और शाहरुख आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शूरू हो जाता है।
विज्ञापन

विद्या बालन

3 of 15
vidya balan
फिल्म हमारी अधूरी कहानी में विद्या बालन की शादी किसी और से होती है लेकिन शादी के बाद भी उनका अफेयर इमरान हाशमी के साथ होता है। 

नरगिस

4 of 15
Nargis
सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार में नर्गिस फाखरी की शादी हो चुकी होती है फिर भी वे पुराने दोस्त रणबीर से मिलने पर उनके साथ प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

फिल्म मस्ती

5 of 15
Masti
फिल्म मस्ती के तीनों पार्ट में भी तीनों हीरो यानि कि विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी शादीशुदा होने के बाद भी किसी ना किसी लड़की से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाते हैं।
विज्ञापन

सलमान खान

6 of 15
salman khan
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन में सलमान खान की शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होती है लेकिन उनका सुष्मिता सेन से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होता हैं।
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी

7 of 15
Shilpa shetty
लाइफ इन ए मेट्रो में शिल्पा शेट्टी शादीशुदा होती हैं लेकिन अपनी शादी से खुश न होने की वजह से वे शाइनी आहूजा से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठती हैं।

अमिताभ

8 of 15
Amitabh bachchan
फिल्म सिलसिला में जया बच्चन से शादी हो जाने के बाद भी अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी प्रेमिका रेखा से छिपछिप कर मिलते थे।

करीना कपूर

9 of 15
kareena kapoor
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म बेवफा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब करीना की शादी अनिल कपूर से हो जाती है। पीछे रह जाते हैं अक्षय कुमार लेकिन कुछ समय बाद जब करीना और अक्षय कुमार आमने सामने आते हैं तो दोनों का प्यार एक बार फिर जाग उठता है। 

वहीदा रहमान

10 of 15
Dev Anand
गाइड एक ऐसी लड़की ( वहीदा रहमान) की कहानी है जिसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कर दी जाती है और जब वह राजू गाइड यानी देव आनंद से मिलती है तो उनकी बिंदास जिंदगी देख उनसे प्यार कर बैठती हैं।

संजीव कुमार

11 of 15
sanjeev kumar
फिल्म पति-पत्नी और वो में संजीव कुमार की शादी तो विद्या से होती है लेकिन शादी के बाद जब वे रंजीता से मिलते हैं तो प्यार कर बैठते हैं। दरअसल, रंजीता उनकी सेक्रेट्री होती हैं। 

तब्बू

12 of 15
Tabbu
फिल्म अस्तित्व अकेलेपन की मारी एक ऐसी पत्नी की कहानी है जो अपने पति से बेशुमार प्यार न मिलने की वजह से अपने संगीत मास्टर की तरफ आकर्षित हो जाती है और उनसे प्यार कर बैठती है।

नो एंट्री

13 of 15
No Entry
सुपर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री में ना चाहते हुए भी अनिल कपूर का बिपाशा बसु से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो ही जाता है जबकि अनिल, लारा दत्ता के पति होते हैं। वहीं, सलमान की पत्नी ईशा देओल होती हैं लेकिन फिल्म में सलमान की कई गर्लफ्रेंड होती हैं। 

इमरान हाशमी

14 of 15
Emraan hashmi
मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर की कहानी से तो सब वाकिफ ही हैं। फिल्म में मल्लिका एक्टर अष्मित पटेल की वाइफ होती हैं लेकिन उनका प्यार इमरान हाशमी की बाहों में सिमटा हुआ होता है और उनके बीच शारीरिक रिश्ते भी बनते हैं।
विज्ञापन

इमरान हाशमी

15 of 15
Emraan hashmi
फिल्म जहर में इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी पति-पत्नी होते हैं इसके बावजूद इमरान एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें