भारतीय सिनेमा ने हमें फिल्मों के ऐसे- ऐसे नाम दिए हैं जो सोचने पर मजबूर करते हैं कि इसके निर्माताओं और निर्देशकों के दिमाग में उस वक्त क्या आया होगा, जब उन्होंने इन फिल्मों को ऐसा नाम दिया होगा। रचनात्मकता के नाम पर निर्माता- निर्देशक कुछ ऐसा कर बैठे कि आज इन फिल्मों के नाम सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। फिल्ममेकर्स की ये क्रिएटिविटी लोगों को हसंने पर मजबूर कर देती है। कभी- कभी दर्शकों ने उन्हें इस कारण ट्रोल भी किया है, तो चलिए देखते हैं फिल्मों के कुछ अजीबो गरीब नाम।