फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 Years Of Fashion: फिल्म 'फैशन' को 14 साल पूरे! मधुर भंडारकर ने साझा कीं स्टारकास्ट की पुरानी तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2022 03:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फैशन को 14 वर्ष पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म 'फैशन' ने आज 14 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। यह फिल्म 29 अक्तूबर 2008 में रिलीज हुई थी। मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में  फैशन और ग्लैमर की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई को बखूबी दिखाया गया। कंगना और प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म में अरबाज खान, अर्जन बाजवा, मुग्धा गोडसे, किटू गिडवानी, समीर सोनी, किरण जुनेजा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। फिल्म के चौदह वर्ष पूरे होने के मौके पर मधुर भंडारकर ने कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।

KRK: केआरके ने उड़ाया अक्षय कुमार का मजाक, बोले- तीन और निर्मताओं को लपेटे में ले लिया...
विज्ञापन

2 of 4
फैशन को 14 वर्ष पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने एक वीडियो और पांच तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ रही है। पहली और दूसरी तस्वीर में कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा, मुग्धा गोडसे और मधुर भंडारकर नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में मधुर भंडारकर एक्ट्रेस कंगना रणौत के साथ नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ हैं। पांचवी और आखिरी तस्वीर में कंगना, प्रियंका, मुग्धा और मधुर भंडारकर चारों हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज
विज्ञापन

3 of 4
फैशन को 14 वर्ष पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट को साझा करते हुए मधुर भंडारकर ने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'फैशन' के 14 साल! फिल्म को मिले प्यार से अभिभूत हूं। पूरी कास्ट और टेक्निकल टीम को शुक्रिया।' आपको बता दें कि इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में ग्लैमर वर्ल्ड की हकीकत शानदार तरीके से पेश की गई। 
 
विज्ञापन

4 of 4
फैशन को 14 वर्ष पूरे - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक्टर रोहित बोस ने कमेंट किया है, 'मेरी फोटो लगा!!! अगर मैं प्रियंका की फोटो नहीं खींचता तो पिक्चर नहीं बनती।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा जबरदस्त! सुपर से भी ऊपर, सुपरहिट फिल्म।' आपको बता दें कि हाल ही में मधुर भंडारकर ने फिल्म 'बबली बाउंसर' निर्देशित की है। तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

Terence Lewis: टेरेंस लुईस को अचानक क्यों आई नोरा फतेही की याद? बोले- 'आपकी बहुत कमी खली'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें