फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-सिगरेट से दूर रहते हैं ये 11 बॉलीवुड स्टार्स, 6 एक्ट्रेस भी जो नहीं लगातीं हाथ

Sat, 13 Apr 2019 03:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड - फोटो : file
भारत सरकार द्वारा सख्त चेतावनी जारी करने के बाद भी लोग शराब और सिगरेट का सेवन बराबर कर रहे हैं। इस कड़ी में आम लोगों से लेकर फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स हैं जो इस लत के आदी हो चुके हैं। ऐसे में कुछ बॉलीवुड स्टार्स हैं जो शराब और सिगरेट को रियल लाइफ में हाथ तक नहीं लगाते हैं...तो आइए जानते हैं ऐसे 11 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
amitabh and abhishek - फोटो : file
इस लिस्ट में पहला नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। फिल्मों में कई शराबियों की एक्टिंग और सिगरेट का धुआं छोड़ने वाले बिग बी रियल लाइफ में इन चीजों के सेवन से दूर रहते हैं। वहीं, बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन भी इस कड़ी में पिता की राह पर चलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार सुबह चार बजे उठने वाले एक्टर हैं और उनकी असल जिंदगी में शराब और सिगरेट के लिए कोई जगह नहीं है। 

4 of 10
John Abraham - फोटो : social media
अपनी दमदार बॉडी के लिए बॉलीवुड में पहचान रखने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने भी खुद को इन बुरी आदतों से दूर रखा हुआ है। जॉन को लेट नाइट पार्टियों में जाना भी पसंद नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 10
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
अपनी फिटनेस से दुनियाभर में लोगों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी इन चीजों से खुद को परे रखती हैं। शिल्पा का इस बारे में कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह इन गंदी आदतों में नहीं पड़ीं। 
विज्ञापन

6 of 10
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से कदम रखने वाले एक्टर सिद्धार्थ देर रात तक पार्टियों में व्यस्त रहते हैं लेकिन वह कभी सिगरेट और शराब नहीं पीते। बॉलीवुड की गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी एल्कोहल की लतों से परे हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
deepika padukone
बॉलीवुड की पद्मावती एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शराब और सिगरेट को बुरी लत मानती हैं। 

8 of 10
sonam kapoor
8 मई 2018 को शादी कर अपना घर बसाने वालीं एक्ट्रेस सोनम कपूर के हसबैंड आनंद आहूजा के लिए ये बात बहुत अच्छी है कि उनकी पत्नी शराब और सिगरेट को पसंद नहीं करतीं।

9 of 10
बिपाशा बसु - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर के साथ घर बसाने वालीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी शराब और सिगरेट को रियल लाइफ में हाथ तक नहीं लगाती हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
sonakshi sinha
सुुपरहिट फिल्म 'दबंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालींं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद को मेनटेन करने के लिए शराब और सिगरेट से दूर रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें