फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रिलीज हुए आज पूरे 22 साल हो गए हैं। गिनीज बुक में दर्ज इस फिल्म को हजार हफ्तों से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन अभी भी यह पर्दे से उतरी नहीं है। भले ही आपने इस फिल्म को कई दफा देखा हो, लेकिन इससे जुड़ी ये 10 दिलचस्प किस्से शायद पहले कभी न सुने होंगे आपने...
विज्ञापन
2 of 11
DDLJ
1. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' के दौरान काजोल को तौलिया पहनकर डांस करना था। इस सीन को करने में काजोल काफी झिझक रही थीं। तब डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सीन को क्लासी तरीके से पेश करेंगे। गाना देखने के बाद काजोल बहुत खुश हुईं और उन्होंने आदित्य चोपड़ा की तारीफ भी की।
विज्ञापन
3 of 11
DDLJ
2. गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए' के एक हिस्से में काजोल ने जो सफेद स्कर्ट पहनी थी वह जानबूझकर छोटी रखी गई। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को उसकी लंबाई से इतनी परेशानी थी कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को स्कर्ट काटकर छोटी करनी पड़ी। इस चक्कर में ड्रेस काफी छोटी हो गई। काजोल को उसी में डांस करना पड़ा।
4 of 11
DDLJ
3. फिल्म के गाने 'जरा सा झूम लूं मैं' के एक सीन के लिए काजोल ने स्विम सूट पहना था। लेकिन फिल्म में उनकी दोस्त का किरदार निभा रहीं अनाइता श्रॉफ अदाजानिया को कुछ कमी लग रही थी। उन्होंने सुझाव दिया कि काजोल की आउटफिट में एक लेयरिंग की जरूरत है। तब डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपना दुपट्टा दिया जिसे काजोल अपने कमर पर बांधे नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि अनाइता आज मशहूर फैशन डिजाइनर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 11
करण जौहर
4. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की मेकिंग के वीडियो की एडिटिंग की जिम्मेदारी उदय चोपड़ा और करण जौहर को दी गई थी। इस काम के लिए दोनों ने कई दिनों तक खुद को एडिटिंग रूम में लॉक करके रखा। दूरदर्शन पर फिल्म की मेकिंग ऑन एयर की गई। 'डीडीएलजे' पहली फिल्म है जिसके मेकिंग को भी प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
6 of 11
DDLJ
5. फिल्म 'डीडीएलजे' के एक सीन में शाहरुख खान अमरीश पुरी के स्टोर से दवा खरीदने गए। असल स्क्रिप्ट के मुताबिक दवा की जगह राहुल कंडोम का पैकेट खरीदने जाता है। बाद में जब फिल्म के मेकर्स को लगा कि पारिवारिक फिल्म में इसे शामिल नहीं करना चाहिये। तब कंडोम की जगह दवा खरीदने का सीन फिल्माया गया। फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने अपनी किताब 'शहंशाह-ए-बॉलीवुड' इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन
7 of 11
DDLJ
6. हरियाणा में गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था। हालांकि शूटिंग की अनुमति पंचायत ने दे रखी थी, लेकिन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब शाहरुख खान ने अपनी हरियाणवी एक्सेंट में लोगों को समझाया और मामला शांत कराया।
8 of 11
DDLJ
7. फिल्म के गाने 'रुक जा...' की शूटिंग के दौरान काजोल से ये बात छुपाई गई थी कि गाने के अंत में शाहरुख खान उन्हें नीचे पटकने वाले हैं। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने जानबूझकर ऐसा किया क्योंकि वह काजोल का असल एक्सप्रेशन शूट करना चाहते थे।
9 of 11
DDLJ
8. शाहरुख खान की ये आइकॉनिक लेदर जैकेट उदय चोपड़ा की पसंद है। उन्होंने कैलिफॉर्निया में हार्ले-डेविडसन स्टोर से 400 डॉलर में खरीदा था।
10 of 11
kajol and karan
9. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बतौर निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी। कैमरा एंगल की अपनी समझ बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सीन शूट करने से पहले करण जौहर और उदय चोपड़ा की मदद ली। करण ने काजोल का पार्ट किया तो वहीं उदय चोपड़ा ने फरीदा जलाल के डायलॉग्स बोले!