फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bye Bye 2020: दस बहाने करके पब्लिक का दिल लूट ले गईं ये 10 वायरल तस्वीरें, आपने कौन सी शेयर की थी

Fri, 01 Jan 2021 03:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Bye Bye 2020 - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में इंटरनेट पर ट्रेंड करने वाली सबसे बड़ी चीज तो कोरोना वायरस ही है। लेकिन, इसके अलावा कुछ और सामान्य चीजें भी रहीं जो बीते साल इंटरनेट पर खूब मशहूर हुईं। गुस्सैल बच्चे से लेकर बाबा का ढाबा तक। यहां तक कि इंटरनेट पर एक अजीब ही ट्रेंड चला 'बिनोद', जिसका न कोई सिर था और न ही कोई पैर। लॉकडाउन के दौरान किसी के पास काम धंधा था नहीं इसलिए खाली दिमाग कहीं न कहीं तो चलना ही था। आइए जानते हैं कि साल 2020 में क्या क्या चीजें इंटरनेट पर मशहूर हुईं?
विज्ञापन

2 of 11
बाबा का ढाबा - फोटो : अमर उजाला
बाबा का ढाबा
देश में लॉकडाउन के बाद जब सभी कारोबार बंद हो गए तो एक वीडियो इंटरनेट वायरल हुआ। इस वीडियो में 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद और उनकी पत्नी अपनी परेशानी सुनाते हुए नजर आए। कांता प्रसाद की परेशानी थी कि लॉकडाउन की वजह से उनके ढाबे पर अब कोई खाना खाने नहीं आता। जब यह वीडियो स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, रणदीप हुड्डा जैसे कई कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की तो कांता की बात काफी दूर तक पहुंची। फिर तो बाबा के ढाबे पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। यहां तक की अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी बाबा के ढाबा पर खाना खाने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 11
जोशी चाचा - फोटो : अमर उजाला
जोशी चाचा
बाबा का ढाबा की तरह जोशी चाचा की भी कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की गई जिसमें 87 वर्ष के जोशी चाचा घर बने हाथ के थैले बेचते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर बताया गया कि जोशी चाचा खुद इन थैलों को बनाते हैं जिनकी कीमत 40 से 80 रुपये तक है। यह काम जोशी चाचा अपनी जीविका के लिए करते हैं। लेकिन, जब लॉकडाउन हुआ तो उनका यह कारोबार बंद हो गया। फिर जोशी चाचा की मदद के लिए रकुल प्रीत सिंह, कणिका ढिल्लों जैसे कलाकार आए और उन्होंने लोगों से विनती की कि जोशी चाचा से थैलों को खरीदें और उनकी मदद करें।

4 of 11
आसमा शेख - फोटो : अमर उजाला
आसमा शेख
एसएससी की तैयारी करने वाली 17 साल की एक लड़की आसमा शेख भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय रही। आसमा ने एसएससी की परीक्षा में 40 फीसदी अंक पाए और मुंबई के केसी कॉलेज में दाखिला भी पाया। यहां खास बात यह रही कि आसमा अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर रहती थी और वह अपने पिता की मदद नींबू पानी बेचने में करती थी। दसवीं की परीक्षा की तैयारी भी आसमा ने गलियों में रोशनी करने वाले बल्बों के नीचे की। जब यह कहानी इंटरनेट पर वायरल हुई तो कई राजनीतिज्ञ आसमा की मदद के लिए सामने आए।
विज्ञापन

5 of 11
कांता मारुति कलां - फोटो : अमर उजाला
कांता मारुति कलां
मुंबई की बारिश तो हर साल चर्चा का विषय रहती है। लेकिन, पिछले साल इस बारिश में और भी ज्यादा चर्चा में रहीं कांता मारुति कलां। कांता एक फूल बेचने वाली 50 साल की महिला है जो भारी बारिश के चलते सड़कों पर हुए जलभराव के दौरान मुंबई के माटुंगा में तुलसी पाइप रोड पर लगातार सात घंटे तक खड़ी रही। कांता का सड़क पर खड़े रहने का कारण एक मैनहोल था। दरअसल, भारी बारिश के चलते मैनहोल दिखाई नहीं दे रहा था और इससे दुर्घटना भी हो सकती थी। इसलिए, कांता उस मैनहोल पर खड़ी रही जिससे लोग किसी घटना का शिकार न हों। कांता के इस काम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और इंटरनेट पर यह दृश्य खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

6 of 11
वॉरियर आजी - फोटो : अमर उजाला
वॉरियर आजी
जुलाई के महीने में एक 85 साल की महिला को बीच सड़क पर लाठियों के साथ करतब भी करते हुए देखा गया। वह बुजुर्ग महिला लाठियों से किसी पेशेवर लठैत की तरह खेल रही थी। यही कारण रहा कि महिला को इंटरनेट पर खूब वायरल कराया गया और नाम मिला 'वॉरियर आजी'। जो लोग उस महिला का करतब अक्सर देखा करते थे उन्होंने इंटरनेट पर जानकारी दी कि उस महिला का बेटा लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो गया है और रोटी कमाने की जिम्मेदारी सिर्फ महिला पर आ पड़ी है। जब यह कहानी इंटरनेट पर वायरल हुई तो वॉरियर आजी के लिए बहुत से मददगार हाथ उठे।
विज्ञापन

7 of 11
गो कोरोना गो - फोटो : अमर उजाला
गो कोरोना गो
कुछ मजेदार चीजें भी साल 2020 में वायरल हुईं जिन्होंने लोगों को कोरोना काल में भी खुश किया। जब 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे मुताबिक जनता कर्फ्यू लागू किया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने जिस दिन कोरोना योद्धाओं के लिए थाली बजाने को कहा तो उस दिन एक 36 साल की औरत चम्मच से एक थाली को बजाते हुए गो कोरोना गो चलाते हुए नजर आई। इस दृश्य को इस महिला की सास ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया और अपने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया। लेकिन, यह वीडियो इतना मजेदार था कि उन पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप से निकल कर यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ।

8 of 11
जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
जुगाड़
देश को वैसे भी जुगाड़ के लिए मशहूर माना जाता है। जब कोरोना वायरस ने देश की गति को थाम दिया तो ऐसे में लोगों ने तरह-तरह की जुगाड़ करके अपने काम चलाना शुरू किया। इस लॉकडाउन में एक नई चीज शुरू हुई जिसमें बच्चे अपने घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। इसी पढ़ाई का एक वीडियो पुणे शहर की एक रसायन विज्ञान की अध्यापिका ने इंटरनेट पर साझा किया। इस वीडियो में दिखाया गया कि अध्यापिका के पास अपना फोन टिकाने के लिए ट्राइपॉड नहीं था इसलिए उसने जुगाड़ करके कुछ कपड़े की रस्सियां बनाईं और अपने फोन को कुर्सी के साथ लटका दिया। इस अजीब जुगाड़ ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और यह जुगाड़ इंटरनेट पर जमकर साझा की गई।

9 of 11
जस्टिस फॉर काकू - फोटो : अमर उजाला
जस्टिस फॉर काकू
एक और शानदार वीडियो वर्ष 2020 में इंटरनेट पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एक महिला लगातार अपने मालिक से बहस कर रही है कि उसे उसके काम के 1800 रुपये नहीं दिए गए। जबकि, उसका मालिक कह रहा है कि उसने पूरे पैसे अदा किए हैं। दरअसल, इस वीडियो की मजेदार बात यह थी कि महिला लगातार कह रही थी कि उसे पहले 1500 रुपये और बाद में 300 रुपये मिले हैं लेकिन पूरे 1800 नहीं मिले। फिर मालिक भी कह रहा है कि उसने 3 नोट 500 के, एक नोट दो सौ का और एक सौ का नोट महिला को दिया है। यह सभी जोड़कर 1800 ही होते हैं। इस बहस पर इंटरनेट पर लोगों ने खूब मजे लिए। साथ ही लोगों ने इस बहस को इसलिए भी साझा किया क्योंकि वह चाहते थे कि लोगों को कम से कम इतनी पढ़ाई तो करवाई जाए जिससे कि उन्हें जोड़ना-घटाना आ सके। इस बहस को इंटरनेट पर #जस्टिसफॉरकाकू के नाम से ट्रेंड करवाया गया।

10 of 11
गुस्सैल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
गुस्सैल बच्चा
इंटरनेट पर अगर सक्रिय रहते हैं तो उस गुस्सैल बच्चे को कोई नहीं भूल सकता जो अपने बाल काटने वाले नाई पर ही चिल्ला रहा था। वह बच्चा अपनी आंखों में आंसू भर कर थोड़ा रो रहा था और थोड़ा गुस्सा भी दिखा रहा था। वह अपने नाई से बार-बार यही कहता 'अरे बाप रे क्या कर रही हो तुम?'। उस बच्चे के मासूम से हाव-भाव लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे थे। यहां तक कि ऋचा चड्डा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी खुद को इस वीडियो को साझा करने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

11 of 11
#बिनोद - फोटो : अमर उजाला
#बिनोद
बहुत से लोगों ने इंटरनेट पर अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट करते हुए बिनोद का जिक्र किया होगा। लेकिन, असल में किसी को पता ही नहीं कि आखिर बिनोद कौन है और वह क्या चीज है? लेकिन, इस बिनोद ने इंटरनेट पर खूब ध्यान आकर्षित किया। बताया जाता है कि बिनोद नाम का एक इंटरनेट उपभोक्ता किसी दूसरे उपभोक्ता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिर्फ बिनोद लिखता था। हालांकि, इसमें मजेदार कुछ नहीं था लेकिन लोगों को तो खुश होने का बहाना चाहिए। इसलिए, उन्होंने इसी चीज को हंसने और मजाक करने का जरिया बना लिया। बाद में इस बिनोद पर बहुत से मीम बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें