rajnikant
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक समय था जब वह बस कंडक्टर और कूली की नौकरी किया करते थे। इतना ही नहीं पेट पालने के लिए कारपेंटर भी बने, लेकिन उन्होंने अपनी मंजिल का रास्ता नये तरीके से बनाया और कन्नड़ नाटकों में छोटे-मोटे रोल करने लगे और इसी लगन, मेहनत और धैर्य ने उन्हें थलाइवा बना दिया। बता दें कि रजनीकांत ने इतने गरीबी भरे दिन देखें हैं कि वह लोगों की मदद करना कभी नहीं छोड़ते हैं।