फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 10 सबसे सस्पेंस भरी फिल्में, हर फिल्म में आखिरी सीन तक छूटेगा पसीना

Wed, 29 May 2019 05:39 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर किस्म की फिल्मों पर काम किया जाता रहा है जिसमें एक्शन, थ्रीलर, कॉमेडी, ड्रामा,हॉरर, रोमांटिक और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में अलग-अलग बीट की फिल्मों का अपना अलग महत्व है, लेकिन यहां बात करेंगे बॉलीवुड की उन 10 सस्पेंसिव फिल्मों की जो एक बार देखने के बाद आपको सीट से अंत उठने नहीं देगी। इन फिल्मों में अभिनेता पंकज कपूर की भी एक सस्पेंसिव फिल्म शामिल है और वह अपना 65वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म तलवार की जो उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र की आरुषि मर्डर और उसके नौकर की मौत पर आधारित थी। इस मर्डर की असल सच्चाई को फिल्म में ऐसे परोसा गया था कि दर्शकों के लिए फिल्म के बीच में उठना मुश्किल हो गया था। बता दें कि यह फिल्म अंत तक समझने में आसान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक की पंकज कपूर अभिनीत फिल्म 'एक रुका हुआ फैसला' काफी दिलचस्प फिल्म है। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी इतनी सस्पेंसिव थी कि लोग सिनेमा में भी दो-दो बार देखने गए थे। एक व्यक्ति के मर्डर के मुद्दे पर 12 सदस्यों की जूरी इस पर काम करती नजर आती है। 

4 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में आई फिल्म 'रहस्य' ने भी लोगों का सिर घुमा दिया था। दरअसल, इस फिल्म में एक पिता पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप होता है और सारे सबूत उसी के खिलाफ होते हैं, लेकिन सीबीआई फिल्म में ऐसा मोड़ लाती है जिससे लड़की का पिता बच जाता है। सीबीआई फिल्म में कैसे और क्या हथकंडा अपनाती है यही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है जो देखने लायक है। 
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'एन एच 10' ने अपनी कहानी के जरिए बहुत सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म साल 2015 मे ंरिलीज हुई थी और अनुष्का शर्मा ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी दो प्रेमियों पर आधारित हैं जो एक ट्रिप के दौरान एक गैंग में फंस जाते हैं। कुल मिलाकर ऑनर किलिंग पर बनी यह फिल्म लोगों के पसीने छुटाने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन

6 of 11
A wednesday
डायरेक्टर नीरज पांडे द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'अ वेडनेसडे' भी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म की कहानी आतंकवादी और आम लोगों पर आधारित है। इस फिल्म ने दर्शकों के लिए आखिरी तक बड़ा सस्पेंस छोड़े रखा था। फिल्म में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के अभिनय ने जान फूंक दी थी। 
विज्ञापन

7 of 11
gupt
90  दशक में तहलका मचाने आए एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म 'सोल्जर' के बाद फिल्म 'गुप्त' मेें काम किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित नहीं हुई , लेकिन फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म में एक्टर बॉबी देओल अपने सौतेले पिता का कत्ल कर देते हैं ये सच है या नहीं पूरी फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंत तक रोमांच बढ़ाए रखती है।

8 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में एक आईजीपी के बेटे के गुमशुदा होने पर एक्टर अजय देवगन और उनकी पूरी फैमिली पर शक किया जाता है। इसके बाद पूरी फिल्म में अजय और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचकर जुर्म कबूल करवाने की कोशिश की जाती है। लेकिन अजय अपने छोटे-छोटे बच्चों को एक ट्रेनिंग देते हैं जिसमें वह कैसे सीबीआई को हैंडल करना हैं यह सब बताते हैं। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।  

9 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'तलाश' हालांकि हिट साबित नहीं हुई लेकिन लोगों को इसकी स्टोरी बेहद पसंद आई थी। फिल्म में इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आने वाले एक्टर आमिर खान एक सनसनीखेज मर्डर की तहकीकात में दर्शकों को अपने में ही उलझाए रखते हैं। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

10 of 11
special 26
नीरज पांडे ने एक बार फिल्म स्पेशल 26 से सबका दिल जीता। फिल्म ने आखिरी तक दर्शकों को सीट नहीं छोड़ने दी। यह फिल्म नकली सीबीआई की टीम बनकर कुछ लोग राजनेता और बड़े-बड़े बिजनेसमैन के घर रेड मारने पर आधारित है। इस दौरान ये सीबीआई जाली टीम असली पुलिस वालों को भी बेवकूफ बनाते नजर आते हैं। फिल्म साल 2013 को सिनेमाघरों में लगी थी। 
विज्ञापन

11 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में बात करेंगे मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस विद्या बालन की जिन्होंने कई हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' में विद्या ने एक प्रेग्नेंट लेडी का रोल प्ले किया था जो पूरी फिल्म में गर्भवती होने के बाद भी अपने पति को तलाशती रहती है। इस फिल्म का एक-एक सीन आपको रोने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें