ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से न सिर्फ कई नए कलाकारों को काम करने का मौका मिला है बल्कि कई कलाकारों के डूबते करियर के लिए तो ये वरदान साबित हुआ है। अस्सी और नब्बे के दशक की कम से कम 10 अभिनेत्रियों को ओटीटी ने नया जीवनदान दिया है और न सिर्फ कैमरे के सामने उनकी शानदार वापसी हुई है, बल्कि जितनी रकम इस दौर में इन अभिनेत्रियों ने बतौर फीस वसूलनी शुरू की है, उतनी तो उन्हें अपने नंबर वन के दौर में भी नहीं मिलती थी। आइए जानते हैं बीते दौर के इन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने डिजिटल दौर में शानदार वापसी की, हालांकि इस मामले में सभी का किस्मत ने बराबर साथ नहीं दिया...
विज्ञापन
2 of 11
माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द फेम गेम'
माधुरी दीक्षित
बीते जमाने की नंबर वन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ओटीटी की नंबर वन अभिनेत्री भले न हों, लेकिन उनके ओटीटी डेब्यू 'द फेम गेम' को तारीफ खूब मिली है। सूत्र बताते हैं कि ओटीटी पर उनके आयु वर्ग में सबसे मोटी रकम पाने वाली वह इकलौती अदाकारा हैं। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित ने अनामिका नाम की मशहूर अभिनेत्री की भूमिका निभाई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज उनकी ये सीरीज एक और नंबर वन हीरोइन श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित बताई जाती है।
विज्ञापन
3 of 11
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन पुलिस फोर्स
शिल्पा शेट्टी
बड़े परदे पर वापसी की ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ जैसी फिल्मों में नाकाम कोशिश करने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।
4 of 11
सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्या
सुष्मिता सेन
ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही सुष्मिता सेन ने 10 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'आर्य' से डेब्यू किया। इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी सुष्मिता सेन ने अपनी लाजवाब एक्टिंग और धाकड़ अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया.था। जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होती है।
विज्ञापन
5 of 11
रवीना टंडन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आरण्यक
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज आरण्यक के जरिए ओटीटी पर डेब्यू किया। इस वेब सीरीज में उन्होंने एक निडर पुलिस अधिकारी कस्तूरी की भूमिका निभाई है जो मां और पुलिस अफसर दोनों जिम्मेदारियों का निर्वाह करती है। वह अपने जीवन में कई तरह समस्याओं का सामना करते हुए संघर्ष कर करती है।
विज्ञापन
6 of 11
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द ब्रोकन न्यूज
सोनाली बेंद्रे
रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती रहीं सोनाली बेंद्र ने वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से ओटीटी डेब्यू किया। इस सीरीज में सोनाली ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई हैं। यह सीरीज ब्रिटिश वेब सीरीज 'प्रेस' का भारतीय अनुकूलन है। बता दें कि कैंसर से उबरने के बाद सोनाली पहली बार इस शो में अभिनय करती नजर आईं थी।
विज्ञापन
7 of 11
काजोल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
त्रिभंग
काजोल
अपने दौर की नंबर वन अभिनेत्री रहीं काजोल ने 'त्रिभंग' के साथ 2021 में अपना डिजिटल डेब्यू किया। इस सीरीज में काजोल ने आधुनिक विचारों वाली महिला का किरदार निभाया था। रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज के जरिए काजोल ने महिला किरदार को एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश भी की थी।
8 of 11
करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेंटलहुड
करिश्मा कपूर
दिग्गज कलाकारों की बेटियों के फिल्मों में आने की शुरुआत करिश्मा कपूर से मानी जाती है। अपनी मां बबीता के समर्थन से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली करिश्मा कपूर ने साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मेंटलहुड' के जरिए ओटीटी डेब्यू किया। यह सीरीज अलग माओं पर आधारित था जो अपने बच्चों की परवरिश अलग अलग ढंग से करती है। वे अपने बच्चों को लेकर इतनी चिंतित रहती हैं कि बच्चों की देखभाल में उनका मातृत्व पागलपन में बदल जाता है। यह सीरीज ऑल्ट बालाजी और जी फाइव पर रिलीज हुई।
9 of 11
लारा दत्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हंड्रेड
लारा दत्ता
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' से ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज में उन्होंने एसीपी सौम्या शुक्ला का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली। जी फाइव की सीरीज 'कौन बनेगी शिखरवती' में लारा दत्ता ने शाही परिवार की राजकुमारी देवयानी की भूमिका निभाई थी। लेकिन, अप्लॉज एंटरटेनमेंट की ये सीरीज दर्शकों को कतई पसंद नहीं आई।
10 of 11
पूनम ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल बेकरार
पूनम ढिल्लों
सिनेमा में यश चोपड़ा की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के भी ओटीटी के आने से दिन बहुरे हैं। पूनम ढिल्लों इन दिनों टेलीविजन के साथ साथ ओटीटी पर भी खूब दिख रही हैं। उनकी एक सीरीज ‘दिल बेकरार' 80 के दशक के आम परिवार की कहानी है और अंजू चौहान के नॉवेल 'दोज प्राइसी ठाकुर गर्ल्स' पर आधारित है।
इन सारी हीरोइनों में ओटीटी पर सबसे खराब शुरुआत अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की रही। जीनत ने 'लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स ' नाम की एक वेब सीरीज से ओटीटी पर कदम रखा । इस सीरीज में जीनत अमान ने एक ऐसी प्रौढ़ महिला का किरदार निभाया जो जवां मर्दों के साथ समय बिताना पसंद करती है।