सुपरस्टार सिंगर के विजेता मोहम्मद फैज और अरुणिता कांजीलाल परफॉर्म करते हुए
- फोटो : social media
खाने पीने में परहेज की जरूरत नहीं
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि गायक को खाने पीने के चीज में काफी परहेज करना पड़ता है। फैज कहते हैं, 'मैंने भी देखा है कि लोग खाने पीने में बहुत परहेज करते लेकिन मैं बिल्कुल भी परहेज नहीं करता, जब शो के दौरान लोग मुझसे कहते थे कि गरम पानी पिया करो, शहद खाओ, नमक पानी से गरारे करो तो सुनकर बहुत फनी लगता था। मैं सब कुछ खाता हूं। उन लोगों को चिढ़ा चिढ़ा कर मैं आइस क्रीम, पानी पूरी और बर्फ के गोले खाता था। मैं तो रोज ठंडा पानी भी पीता हूं। मेरा मानना है कि आप अपने शरीर को जैसी आदत डालेंगे आप का शरीर वैसा ही रहेगा। आप खा पीकर शरीर को जितना खुश रखेंगे आप का गला उतना ही अच्छा होगा।'