फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angoor to Cirkus: शेक्सपियर के नाटकों पर बनी 10 बॉलीवुड फिल्में,विशाल भारद्वाज अब चौथी की तैयारी में

Sat, 24 Dec 2022 05:22 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
शेक्सपियर के नाटकों पर बनी 10 बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में ब्रिटिश नाटककार विलियम शेक्सपियर फिर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। इसी नाटक पर गुलजार ने साल 1982 में 'अंगूर' बनाई थी जिसमें संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने काम किया। शेक्सपियर के नाटकों पर पहले भी फिल्में बना चुके निर्देशक विशाल भारद्वाज भी अपनी अगली कॉमेडी फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘अ मिडनाइट समर्स ड्रीम’ पर ही बनाने की तैयारी में हैं। दरअसल, शेक्सपियर के नाटकों का सिनेमा पर काफी प्रभाव रहा है और उनके नाटक 'द रोमियो एंड जूलियट' पर तो दुनिया भर में दर्जनों फिल्में बन चुकी हैं। चलिए सिरा पकड़ते हैं 40 साल पहले बनी गुलजार की फिल्म ‘अंगूर’ से और जानने की कोशिश करते हैं उन फिल्मों के बारे में जो शेक्सपियर के नाटकों पर बनी..
विज्ञापन

2 of 11
अंगूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंगूर (1982)

गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंगूर' साल 1982 में रिलीज हुई थी। संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजीव कुमार, देवेन वर्मा के अलावा उत्पल दत्त, मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और अरुणा ईरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित थी। रोहित शेट्टी ने इसी नाटक पर आधारित फिल्म 'सर्कस' बनाई है जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

3 of 11
कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कयामत से कयामत तक (1988)

मंसूर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से आमिर खान ने फिल्मों में डेब्यू किया। जूही चावला इस फिल्म से पहले फिल्म 'सल्तनत' में काम कर चुकी थी। व्यावसायिक रूप से आमिर खान और जूही चावला के करियर के लिए 'कयामत से कयामत तक' सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द रोमियो एंड जूलियट' पर आधारित थी। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई, जिसने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाली रोमांटिक फिल्मों के लिए खाका तैयार किया।

Merry Christmas: टूटे जाम छलकाते नजर आए कटरीना-विजय सेतुपति, आते ही 'मैरी क्रिसमस' के पोस्टर ने मचाई खलबली

4 of 11
मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया

मकबूल (2004)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ पर आधारित थी जिसकी पृष्ठभूमि में अंडरवर्ल्ड है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही लेकिन इस फिल्म से विशाल भारद्वाज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली। 'मकबूल' में इरफान खान, तब्बू, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया। फिल्म की कहानी 'मकबूल' की भूमिका निभा रहे इरफान खान के इर्द गिर्द घूमती है जो निम्मी के प्यार और अब्बा जी के वफादारी के बीच फंसा हुआ है।

कैजुअल वियर में भी हॉटनेस का तड़का लगाती हैं मोनालिसा

विज्ञापन

5 of 11
ओमकारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओमकारा (2006)

विशाल भारद्वाज ने 'मकबूल' के बाद अपनी अगली फिल्म 'ओमकारा' भी विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' पर बनाई। फिल्म में अजय देवगन ने ओमकार यानी कि ओमी शुक्ला का किरदार निभाया था जो ओथेलो के किरदार से प्रेरित था। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु, नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिली थी। 

Year Ender 2022: 'पतरी कमरिया' से 'ले ले आई कोका कोला' तक, इन भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाई धूम

विज्ञापन

6 of 11
10 मिली लव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 मिली लव (2012)

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म '10 मिली लव' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम' से प्रेरित रही। फिल्म की कहानी तीन अलग अलग जोड़ो पर आधारित है जिनकी कहानियां आपस में जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रजत कपूर, टिस्का चोपड़ा, पूरब कोहली, कोयल पुरी, नील भूपलम और तारा शर्मा की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म समीक्षकों द्वारा खूब पसंद की गई।

Dipika Kakar: छिपाने के बाद भी दिख गया दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप, फैंस बोले- प्रेग्नेंसी का ग्लो ही अलग

विज्ञापन

7 of 11
इशकजादे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इशकजादे (2012)

यशराज बैनर के तले बनी फिल्म 'इशकजादे' से अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। रोमांटिक एक्शन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया था। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द रोमियो एंड जूलियट' पर आधारित थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट परिणीति चोपड़ा ने काम किया था जो इससे पहले यशराज बैनर की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी थीं।

8 of 11
गोलियों की रासलीला रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' भी विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द रोमियो एंड जूलियट' के पर आधारित है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'गोलियों की रासलीला रामलीला' दो ऐसे प्रेमियों की कहानी है,जो दो विरोधी गुटों से ताल्लुक रखते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा सुप्रिया पाठक, ऋचा चड्ढा और शरद केलकर की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने 'राम चाहे लीला' गाने में कैमियो किया था।

Sajid Khan: मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...

9 of 11
इसक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसक (2013)

'इसक' एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमे प्रतीक बब्बर, अमायरा दस्तूर, राजेश्वरी सचदेव, रवि किशन और मकरंद देशपांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। मनीष तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द रोमियो एंड जूलियट' पर आधारित थी। फिल्म की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जहां मिश्रा और कश्यप परिवार एक दूसरे के जानी दुश्मन है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर ने राहुल मिश्रा का किरदार निभाया था जो रोमियो से प्रेरित था तो वहीं बच्ची कश्यप का किरदार अमायरा दस्तूर ने निभाया था जो जूलियट से प्रेरित था।

10 of 11
हैदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हैदर (2014)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित थी। 'हैदर' की कहानी 1995 के उग्रवाद प्रभावित कश्मीर संघर्षों के बीच की त्रासदी 'हेलमेट' का आधुनिक रूपांतरण था। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू, श्रद्धा कपूर, के के मेनन और इरफान खान की प्रमुख भूमिकाएं रहीं। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा छात्र की है जो अपने पिता के लापता होने के बारे में जवाब मांगने के लिए कश्मीर लौटता है और राज्य की राजनीति में उलझ कर रह जाता है।

सर्दियों में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं ये वेब सीरीज

विज्ञापन

11 of 11
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सर्कस (2022)
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ दो जोड़ी जुड़वा बच्चों की कहानी है जिन्हें एक अनाथ आश्रम का संचालक अलग अलग परिवारों को सौंप देता है। फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने ये किरदार निभाए हैं। इनके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में किरदारों की अधिकता और शोरगुल के चलते इस फिल्म को दर्शकों ने रिलीज के दिन ही नकार दिया।

OTT: जब सिनेमा की दुनिया में नाकाम हो रहे थे ये सितारे, तब ओटीटी ने पार लगाई इनके करियर की नैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें