फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार का बड़ा भाई बनकर रुलाया इस अभिनेता ने, फिल्मफेयर को कर दिया पुरस्कार देने पर मजबूर

Fri, 21 Feb 2020 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Om Prakash - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हिंदी फिल्मों के पोस्टर पर अगर आप नजर डालें तो गिनती के होंगे ऐसे जिनमें हीरो हीरोइन के अलावा किसी दूसरे किरदार का चेहरा नजर आता हो। लेकिन, एक वक्त ऐसा भी रहा जब लोग हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए मशहूर ओम प्रकाश का चेहरा पोस्टर पर देख फिल्म देखने चले जाते थे। पांच दशक तक पर्दे पर अपनी कलाकारी दिखाने वाले ओम प्रकाश ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से अच्छे अच्छे कॉमेडियनों को भी पीछे छोड़ दिया था। ओम प्रकाश को फिल्मफेयर पुरस्कारों में लगातार अनदेखा किया गया, लेकिन वह जिद के पक्के थे और अपनी अदाकारी को फिल्म दर फिल्म बेहतर करते हुए ये पुरस्कार लेकर ही माने। उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको आज उनके कुछ बेहतरीन किरदारों से अवगत कराते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Azaad film - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : मोतीलाल
फिल्म : आजाद (1955)

अपने समय सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'आजाद' में ओम प्रकाश का रूप एक हवलदार के रूप में नजर आया। शोभा (मीना कुमारी) के गुम हो जाने के बाद पुलिस शोभा की गुमशुदगी की जांच करती है, जिसमें हवलदार मोतीलाल भी संलिप्त रहता है। अपनी बुद्धिमत्ता हर सूझ बूझ से मोतीलाल शोभा का पूरी ईमानदारी से पता लगाता है, और पुलिस का नाम ऊंचा करता है। इस फिल्म ओम प्रकाश ने दिलीप कुमार के साथ काम किया, जो उनकी अभिनय कला से बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन

3 of 11
Miss Marry - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : नकड़ौ
फिल्म : मिस मैरी (1957)

फिल्म में नकड़ौ के रूप में ओम प्रकाश एक धोखेबाज इंसान है, जो लोगों से छोटी मोटी ठगी करता है। कहानी में एक परेशान लड़की मैरी (मीना कुमारी) है, जो अपने पिता के कर्जे चुकाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। अरुण (जैमिनी गणेशन) और मैरी मिलकर नकड़ौ को अपने नौकर के रूप में दिखावे के लिए नौकरी देते हैं, और नकड़ौ अपने काम को बखूबी अंजाम देता है। मुख्य भूमिका न होने पर ओम प्रकाश की इस फिल्म में खूब तारीफें हुईं।

4 of 11
Howrah Bridge - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : श्यामू तांगेवाला
फिल्म : हावड़ा ब्रिज (1958)

यह फिल्म अपने संगीत के लिए बहुत याद की जाती है, जिसमें मधुबाला ने 'आइए मेहरबान' जैसे प्रतिष्ठित गाने पर प्रस्तुति दी है। ओम प्रकाश का किरदार इस फिल्म में एक भरोसेमंद तांगेवाला श्यामू का है जो प्रेम (अशोक कुमार) को उसके लिए नए शहर कोलकाता में रास्ता दिखाने का काम करता है। शक्ति सामंता के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में ओम प्रकाश ने दर्शकों का पर्दे पर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

5 of 11
Dus Lakh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : गोकुलचंद
फिल्म : दस लाख (1966)

ओम प्रकाश ने इस फिल्म से ऊंचाइयां पाना शुरू कीं। जब इंसान को अपने बाप दादा की संपत्ति मिलती है, तो उसकी जिंदगी में कितने बदलाव आ जाते हैं, यही इस फिल्म का सार है। गोकुलचंद को पैतृक संपत्ति मिलती है, जिससे वह अपना कश्मीर घूमने जाने का सपना पूरा करने जाता है। फिर उसे दो विदेशियों ने अपने चंगुल में फंसा लिया और उसकी पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म में ओम प्रकाश ने बेहतरीन अभिनय किया जिसके लिए उन्हें अपनी जिंदगी का एकमात्र फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

6 of 11
Pyar Kiye Ja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : रामलाल
फिल्म : प्यार किए जा (1966)

कॉमेडी तो ओम प्रकाश का पसंदीदा काम रहा है, जिसमें उन्होंने अपने समय के सभी कॉमेडियन को टक्कर दी। फिल्म में रामलाल (ओम प्रकाश) एक रईस आदमी है जो अपने तीनों बच्चों को सही परवरिश और अच्छा भविष्य देता है। ओम प्रकाश फिल्म के मुख्य किरदारों में नहीं हैं लेकिन सारे मुख्य किरदारों को पीछे छोड़ देते हैं। रामलाल की परिस्थिक कॉमेडी को लोगों ने बहुत पसंद किया, इसलिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन के फिल्म अवार्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

7 of 11
khandan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : जीवनदास रामस्वरूप लाल
फिल्म : खानदान (1965)

ओम प्रकाश की बहुमुखी प्रतिभा का एक नमूना हमें इस फिल्म में भी देखने को भी मिला। ए भीमसिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ओम प्रकाश ने जीवनदास का किरदार निभाया है। जीवनदास की शादी को एक लंबा समय बीत चुका है, लेकिन वह अभी भी निसंतान है। उसके भाई की दो औलादें हैं, जिन्हें जीवनदास भी अपनी ही औलादें समझता है। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें ओम प्रकाश गंभीर किरदार में नजर आए।

8 of 11
Sadhu Aur Shaitaan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : साधुलाल
फिल्म : साधु और शैतान (1968)

नाम से ही पता चलता है कि फिल्म सीधे साधे और मक्कार लोगों किरदारों पर आधारित होगी। इस फिल्म में ओम प्रकाश आदतानुसार साधु के किरदार में हैं, जोकि एक बैंक में काम करता है। उसकी अच्छाई और नौकरी का फायदा उठाने के लिए मन में कपट लेकर एक नकली दोस्त (प्राण) साधु की जिंदगी में आता है, और कैसे भी करके बैंक में डकैती डाल देता है। सीधे साधे और कॉमेडी का तड़का वाले इस किरदार में ओम प्रकाश खूब पसंद किए गए।

9 of 11
Gopi - फोटो : twitter
किरदार : गिरधारीलाल
फिल्म : गोपी (1970)

गोपीराम (दिलीप कुमार) के बड़े भाई गिरधारीलाल के रूप में ओम प्रकाश इस फिल्म अपने करियर के सबसे ज्यादा प्रभावशाली किरदार में नजर आए। इस फिल्म में अभिनय से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया था कि वह गहराई वाले गंभीर किरदार भी आसानी से और पूरी तन्मयता से कर सकते हैं। उनके अभिनय के लिए खुद दिलीप कुमार ने कहा था कि इस फिल्म में उन्होंने मेरे किरदार को अपने अभिनय से पीछे छोड़ दिया

10 of 11
Dil Daulat Duniya - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : उधारचंद शिकारपुरी
फिल्म : दिल दौलत दुनिया (1972)

कहने को तो इस फिल्म में उस समय का सिनेमा में सबसे बड़ा नाम राजेश खन्ना हैं, लेकिन पूरी फिल्म में ओम प्रकाश और अशोक कुमार छाए रहे। एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने कहा भी था कि ये फिल्म उन्होंने अशोक कुमार और ओम प्रकाश जैसे अभिनेताओं के हुनर को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए साइन की थी, क्योंकि उस समय लोग राजेश खन्ना के दीवाने थे, इसलिए उनकी फिल्में भारी संख्या में पर्दे पाती थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Chupke Chupke - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : राघवेंद्र शर्मा
फिल्म : चुपके चुपके (1975)

घर में अगर आप चालाक हैं तो आपसे सभी लोग बचकर रहना पसंद करते हैं, और आपको चुनौती समझकर आपको बेवकूफ बनाने की भी कोशिश करेंगे। इस कहानी में भी राघवेंद्र के रूप में ओम प्रकाश एक होशियार इंसान हैं, जिससे उनके घरवाले और रिश्तेदार थोड़े चौकन्ने रहते हैं। राघवेंद्र की साली (शर्मिला टैगोर) अपने प्रेमी (धर्मेंद्र) के साथ मिलकर उन्हें एक ऐसे चक्रव्यूह में फंसाते हैं की राघवेंद्र अंत तक समझ ही नहीं पाते कि सच क्या है और झूठ क्या? ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राघवेंद्र को खूब पसंद किया गया।

कियारा आडवाणी के टॉपलेस होते ही मुश्किल में फंसे डब्बू रतनानी, अब लगा चोरी का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें