फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप पर नेहा कक्कड़ के बयान के बाद हिमांश ने फिर दिया जवाब, बोले- 'केवल एक चीज जो आपको खुश...'

Fri, 21 Feb 2020 04:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) अपने अफेयर से ज्यादा ब्रेकअप के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दोनों का रिश्ता एक साल पहले ही खत्म हो गया था लेकिन नेहा लगातार बयान देती रहीं। वहीं अब हाल ही में हिमांश कोहली ने पहली बार ब्रेकअप पर अपनी बात रखी जिसके बाद नेहा ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब भी दिया। नेहा के इस जवाब के बाद एक बार फिर से हिमांश कोहली ने अपने दिल की बात कही। हिमांश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसे नेहा कक्कड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Himansh Kohli - फोटो : Instagram
हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ के जवाब के बाद एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इस पोस्ट में हिमांश कोहली ने लिखा- 'केवल एक चीज जो आपको खुश कर सकती है और वो ये है जैसे आप हो वैसे खुश रहो। न कि ये सोचकर कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli - फोटो : file photo
हिमांश कोहली का ये पोस्ट नेहा कक्कड़ के एक पोस्ट के बाद आया है। नेहा ने अपने इस पोस्ट में हिमांशी का नाम नहीं लिया था लेकिन इशारा उसी तरफ था। नेहा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- 'अगर मैंने अपना मुंह खोलना शुरू किया तो मैं तुम्हारी मां, पिता और बहन की करतूत भी सामने रख दूंगी। उन्होंने मेरे साथ क्या किया था, मुझे क्या-क्या बोला था। मेरा नाम इस्तेमाल कर अपने आप को बेचारा बनाने की कोशिश मत करो। मुझसे दूर रहो और मेरे नाम से भी।'
 

4 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli - फोटो : file photo
बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए हिमांश ने कहा था- 'मीडिया ही नहीं बाकी लोग भी मुझे नेहा कक्कड़ का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड कहकर ही बुलाते हैं। मैं समझ सकता हूं कि मेरा रिलेशनशिप किसी के साथ रहा है हालांकि मुझे बुरा भी लगता है क्योंकि मेरी अपनी भी एक पहचान है। 'रांची डायरीज' फिल्म में नेहा का एक गाना था। शायद इसी दौरान हम मिले थे। हम करीब एक साल तक साथ रहे हैं। मैं उसे लेकर काफी सीरियस था और शादी का भी प्लान था। एक वक्त ऐसा था जब सोशल मीडिया पर हर कोई मुझे ही बुरा भला कर रहा था। अब चीजें थोड़ी स्थिर हुई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar and Himansh Kohli - फोटो : twitter
हिमांश ने आगे कहा था- 'नेहा ने जो कुछ भी कहा उसी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया और मुझे विलेन की तरह बना दिया गया। नेहा ने टीवी शो में रो दिया और लोगों को यकीन हो गया। जब सब मुझे गलत ठहराने लगे तो मैं भी रोना चाहता था। बहुत कुछ कहना चाहता था मैं लेकिन मैंने खुद को शांत बना लिया। जिसे मैं इतना प्यार करता था उसके खिलाफ कैसे बोल सकता हूं। इसकी बहुत सी वजहें थीं लेकिन अब इस पर बात नहीं करना चाहता। केवल इतना कहना चाहता हूं कि नेहा इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। इस तरह हमने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। ब्रेकअप का फैसला उसका था। इसके बावजूद वही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखती रहीं।'

कियारा के टॉपलेस फोटोशूट पर नया विवाद, डब्बू रतनानी पर फोटोग्राफर ने लगाया ये आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें