Bollywood
यशराज खानदान की बड़ी बहू एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एक्टिंग का आज भी कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। शुरुआती दौर में रानी की आवाज को लेकर सिनेप्रेमी उन्हें पसंद नहीं किया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे रानी ने फिल्म गुलाम, कुछ-कुछ होता है, हैलो ब्रोदर और वीर जारा से लोगों को गलत साबित कर दिया। बता दें कि रानी के लुक और ड्रेसिंग स्टाइल को लड़कियों ने बहुत कॉपी किया था।