फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Worked Free: इन स्टार्स के लिए पैसे नहीं बल्कि दोस्ती मायने रखती है, फिल्मों में किया फ्री में काम

Tue, 11 Jun 2024 06:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जो फिल्मों से ज्यादा दोस्ती को मायने देते हैं, जिनमें सबसे ऊपर नाम आता है सलमान खान का। सलमान ने शाहरुख खान की दोस्ती की खातिर फिल्म 'पठान' में फ्री में काम किया था। अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान ने मुफ्त में काम किया था। इसके अलावा और भी कई फिल्में हैं, जिनमें सलमान एक दम मुफ्त में काम कर चुके हैं। दरअसल, सलमान की तरह ही कुछ और दिलदार अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों में बिना रुपये लिए मुफ्त में काम किया है। चलिए जानते हैं कि कौन से वे स्टार्स हैं, जिन्होंने दोस्ती की खातिर फिल्म में एक दम मुफ्त में काम किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
स्टार्स ने फ्री में किया काम - फोटो : इंस्टाग्राम

2 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की बात की जाए तो सलमान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में फ्री में काम किया है, क्योंकि भाईजान के लिए पैसा नहीं दोस्ती मायने रखती है। इसलिए सलमान ने कई फिल्मों में बिना रुपयों के काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'प्रेम रतन धन पायो', 'सन ऑफ सरदार', 'पठान' और 'गॉडफादर' में सलमान खान ने बिल्कुल मुफ्त में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तो बात ही निराली है। 81 साल की उम्र में भी अमिताभ लगातार फिल्में कर रहे हैं और आज के दौर के जवान अभिनेताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहरहाल, बता दें कि फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ ने बिल्कुल फ्री में काम किया था।
 
4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@ranimukherjeeworld
रानी मुखर्जी हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी ने कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है, जिनमें 'गुलाम', 'कुछ-कुछ होता है', 'वीर जारा', 'मर्दानी', 'बंटी और बबली' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। रानी की फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में फ्री में काम किया था। उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए एक भी रुपया नहीं लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के लिए साल 2023 खुशियों से भरा रहा। 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में रिलीज हुईं। पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इन सभी फिल्मों में शाहरुख का किरदार उनके फैंस को बेहद पसंद आया। लेकिन क्या आपको यह पता है कि शाहरुख दोस्ती के नाते कई फिल्मों में फ्री में भी काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' और 'क्रेजी 4' में शाहरुख ने फ्री में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर बॉलीवुड के कमाल के अभिनेता हैं। शाहिद ने हर तरह की फिल्में की हैं, जिनमें थ्रिलर, रोमांटिक, सस्पेंस और लव स्टोरी जैसी फिल्में शामिल हैं। 2014 को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' ने अभिनेता को फिल्म जगत में अलग पहचान दिलाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद ने फिल्म 'हैदर' में फ्री में काम किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें