फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, हिंदी सिनेमा में चलाया दमदार अदाकारी का सिक्का

Fri, 14 Jun 2024 05:28 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : एक्स
साल 1947 में भारत का विभाजन भारत और पाकिस्तान में हो गया, तभी से दोनों देशों के बीच क्रूरता बनी हुई है। दोनों देशों की जनता ने तीन बड़े युद्ध देखे हैं। पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों पर भी बैन लगा दिया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सिनेमा के कुछ दिग्गजों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। दरअसल, आजादी से पहले जन्मे कई सितारे हिंदी सिनेमा ने सफलता की सीढ़ियां चढ़े। उन सितारों का जन्म बंटवारे से पहले हुआ था, लेकिन जहां उनका जन्म हुआ, वो जगह बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में चल गई, लेकिन वे सितारे भारत आ गए और यहीं अपना घर बसाया और फिल्मों में नाम कमाया। ऐसे में आज तक उनका ताल्लुक पाकिस्तान से है, क्योंकि उनका जन्म स्थान अब पाकिस्तान में है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उन दिग्गज सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन उन्होंने भारत में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया।
विज्ञापन

2 of 6
दिलीप कुमार - फोटो : एक्स
दिलीप कुमार
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में हुआ था। उनका करियर छह दशकों से अधिक का है, जिसमें 60 से अधिक फिल्में शामिल हैं। उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के साथ-साथ पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील दत्त - फोटो : एक्स
सुनील दत्त
दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त का जन्म 1929 में झेलम, पाकिस्तान में हुआ था। वह बॉलीवुड में छोटे कदम उठाने वाले दिग्गज थे। उन्होंने विभाजन के दौरान भारत की यात्रा की और बंबई पहुंचे। फिल्म मदर इंडिया ने उन्हें स्टारडम तक पहुंचा दिया। उन्होंने कई राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।

4 of 6
प्रेम चोपड़ा - फोटो : एक्स
प्रेम चोपड़ा
हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रेम चोपड़ा के अभिनय का भी कोई तोड़ नहीं। वह पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे थे। उनका परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद शिमला, हिमाचल प्रदेश में बस गया था, जहां वह पले-बढ़े। प्रेम ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तो उन्होंने यह कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह हिंदी सिनेमा के बड़े खलनायक बन जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
देवानंद - फोटो : एक्स
देवानंद
हिंदी सिनेमा में जब भी किसी रोमांटिक हीरो का नाम लिया जाता है तो उस लिस्ट में देव आनंद का नाम सबसे ऊपर आता है। देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को गुरदासपुर, पाकिस्तान के नरोवाला जिला में हुआ था। उन्होंने भारत में हिंदी सिनेमा में खास योगदान दिया और खूब नाम कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरीश पुरी - फोटो : यूट्यूब
अमरीश पुरी
बॉलीवुड के 'मोगैंबो' यानी अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। 72 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमरीश पुरी नौकरी के साथ थिएटर भी करते थे। फिल्मों में आने के बाद अभिनेता ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें