फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Bhojpuri Films: बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं भोजपुरी सिनेमा में काम, धर्मेंद्र-हेमा का नाम भी शामिल

Thu, 13 Jun 2024 04:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई दिग्गज स्टार्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया है। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बी-टाउन में नाम कमाने के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।
 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं भोजपुरी सिनेमा में काम - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई दिग्गज स्टार्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा भोजपूरी सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया है। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बी-टाउन में नाम कमाने के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@mithun_chakrabort54
बॉलीवुड में अपने अभिनय और डांस से सभी को अपना दीवाना बना चुके मिथुन की फिल्मों को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मिथुन ने भोजपुरी फिल्म में भी काम किया है। मिथुन ने 'भोले शंकर' में लीड रोल निभाया था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumika_chawla_t
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री भूमिका चावला ने भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। भूमिका ने भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' में अभिनेता मनोज तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

4 of 7
हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन, आज के समय में दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित और नामचीन हस्ती हैं। दोनों ने भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में एक साथ काम किया था। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। इसमें रवि किशन और मनोज तिवारी भी नजर आए थे। हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन, दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे हैं। बावजूद इसके उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।
 
विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंघम, गोलमाल और शैतान जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर चुके अजय देवगन ने भी भोजपुरी फिल्मों में अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शुमार है। उन्होंने भी 2006 में आई भोजपुरी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' में अभिनय किया था। इसमें भी वह पुलिस के रोल में ही नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
कई बॉलीवुड फिल्मों से तहलका मचाने वाले धर्मेंद्र ने भी भोजपुरी सिनेमा में बेहतरीन काम किया है। धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्म 'देश परदेश' और 'दुश्मन का खून पानी है' में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
सलमान खान की प्रसिद्ध और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मशहूर हुईं भाग्यश्री के लोग दीवाने हैं। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने 'जनम-जनम के साथ' और 'देवा' जैसी भोजपुरी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें