फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI in Music: ये कलाकार एआई पर रखते हैं अलग-अलग राय, रहमान तो दिवंगत गायकों की आवाज को भी कर चुके हैं रीक्रिएट

Thu, 13 Jun 2024 02:51 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान एआई के जरिए 'लाल सलाम' फिल्म में दो दिवंगत गायकों बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज का इस्तेमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संगीत कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आजकल लगभग हर एक क्षेत्र में एआई का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। संगीत की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही है। हम इंटरनेट पर आए दिन देख रहे हैं कि पुराने गायक और गायिका समेत किसी भी मशहूर हस्तियों की आवाज को नए-पुराने गीतों में इस्तेमाल करके गाने बनाए जा रहे है, जो काफी वायरल भी हो रहे हैं। संगीत से जुड़े कई कलाकार म्यूजिक में एआई के इस्तेमाल पर अपनी राय साझा कर चुके हैं। एआर रहमान, रोचक कोहली, शिल्पा राव और पलक मुच्छल ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि उनका एआई पर क्या कुछ कहना है।
विज्ञापन

2 of 5
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
एआर रहमान

एआर रहमान एआई के जरिए 'लाल सलाम' फिल्म में दो दिवंगत गायकों बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज का इस्तेमाल कर चुके हैं। 'द गोट लाइफ' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान उन्होंने एआई पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि एआई को इस्तेमाल करने का बेहतर तरीका लोगों को नौकरी से निकालना नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी को बढ़िया बनाने और उसमें सुधार करने के लिए किया जा सकता है। रहमान ने कहा था कि एआई को एक ऐसे टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
पलक मुच्छल - फोटो : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3
पलक मुच्छल

'कौन तुझे', 'सनम तेरी कसम', 'धोखाधड़ी', 'मेरी आशिकी' और 'हुआ है आज पहली बार' समेत कई गानों में अपनी आवाज देने वाली पलक मुच्छल का मानना है कि तकनीक एक बेहतरीन टूल की तरह होती है। उन्हें लगता है कि अगर एआई को सही ढंग से इस्तेमाल ना किया जाए तो यह फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हैं। एक बातचीत में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि एआई के जरिए कई तरह के साइबर अपराध हो रहे हैं। तकनीक के संदर्भ में बात करते हुए पलक ने कहा था कि आप किसी गाने में मेरी आवाज या खुद की भी आवाज ले सकते हैं, लेकिन मैंने गाने में जो वास्तविक भाव दिए थे, उसे कैसे ला पाओगे? उन्होंने कहा था कि इंसानों के प्रर्दशन को बदला नहीं जा सकता है।

4 of 5
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम @shilparao
शिल्पा राव

शिल्पा राव ‘जावेदा जिंदगी’, 'तेरे हवाले', 'बेशर्म रंग', 'शेर खुल गए' और 'मलंग' समेत कई हिट गानों को गा चुकी हैं। शिल्पा राव ने गाना को दिए एक साक्षात्कार में एआई के इस्तेमाल पर बातचीत की थी। शिल्पा राव ने कहा था कि एआई एक अच्छी तकनीक जरूर है, लेकिन इससे गानों में वो इंसानी टच नहीं आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोचक कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @rochakkohli
रोचक कोहली

संगीतकार रोचक कोहली ने एक साक्षात्कार में एआई से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात की थी। रोचक ने बताया कि एक बार उन्होंने 'जिया लागे ना' गाने की एक लाइन में एआई की मदद से शिल्पा राव की आवाज लाने की कोशिश की थी, लेकिन यह एक खराब प्रयोग साबित हुआ था। उन्होंने रेखा की आवाज को लेकर भी कोशिश की थी, लेकिन नतीजा बुरा ही रहा था। रोचक का मानना है कि अगर आपको एआई पर काम करने का अच्छा खासा अभ्यास नहीं है तो आपको सफलता नहीं मिलेगी। एआई अच्छा है लेकिन इंसानों जितना बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें